Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Michael Sumler का सड़क हादसे में निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

आर एंड बी म्यूजिक ग्रुप कूल एंड द गैंग के मेंबर जिन्हे 'शिकागो माइक' के नाम से जाना जाता था उनकी सड़क हदसे में मौत हो गई है। उनके निधन की जानकारी बैंड ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

---विज्ञापन---

फेमस आर एंड बी म्यूजिक ग्रुप कूल एंड द गैंग के मेंबर माइकल सुमलर का निधन हो गया है। इन्हें ‘शिकागो माइक’ के नाम से जाना जाता था। यह लंबे समय से इस बैंड से जुड़े हुए थे।  का निधन हो गया है। 71 साल की उम्र में सिंगर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बैंड ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

सड़क दुर्घटना में गई जान

माइकल सुमलर का निधन अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के मैबलटन के एरिया में हुए एक सड़क हादसे में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 मई की शाम वह अपनी कार चला रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक वाहन से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। कूल एंड द गैंग ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “हम अपने लंबे समय के साथी, वार्डरोब वैलेट और मंच के कलाकार माइक सुमलर के निधन से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने 2004 से 2015 तक हमारे साथ काम किया और हर शो में यह सुनिश्चित किया कि हम सबसे बेहतर दिखाई दें। उनकी ऊर्जा और नृत्य ने हर प्रस्तुति में जान फूंक दी।”

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

खबर अपडेट की जा रही है…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘भूल चुक माफ’ की कमाई की रफ्तार जारी, जानें कैसा रहा ‘रेड 2’ का हाल?

First published on: May 29, 2025 07:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola