---विज्ञापन---

तलाक के 2 साल बाद इस मशहूर सिंगर ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड संग शेयर की फोटो, 36 की उम्र में फिर मिला प्यार

तलाक के 2 साल बाद क्या जो जोनस को फिर से प्यार हो गया है? बता दें पॉप स्टार जो जोनस ने एक के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने नए रिश्ते का ऐलान कर दिया है. सोफी टर्नर के साथ अपनी शादी और तलाक के बाद, जो जोनस अब अपनी नई लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं.

हॉलीवुड के मशहूर पॉप स्टार जो जोनस ने अपनी पर्सनल लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है. सोफी टर्नर से 2023 में हुए तलाक के बाद, जो जोनस अब मॉडल तातियाना गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यूर्टो रिको ट्रिप की एक फोटो सीरीज शेयर की है, जिसमें तातियाना के साथ उनकी तस्वीर भी शामिल थी. इस ‘इंस्टा ऑफिशियल’ पोस्ट के साथ ही उन्होंने लंबे समय से चल रही डेटिंग की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है. निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के साथ अक्सर स्पॉट किए जाने वाले जो जोनस की लव लाइफ पर अब फैंस की नजरें टिकी हुई हैं.

रिश्ते का ‘इंस्टा ऑफिशियल’ ऐलान

जो जोनस ने अपने प्यूर्टो रिको ट्रिप के एक यूट्यूब वीडियो के प्रमोशन के बहाने तातियाना के साथ अपनी फोटो शेयर की. जहां इस पोस्ट ने इंटरनेट पर फैंस के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि यह पहली बार है, जब उन्होंने किसी रिश्ते को इतना पब्लिकली किया है. बता दें कि जो जोनस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के बड़े भाई हैं

---विज्ञापन---

सोफी टर्नर से अलग होना (2023)

जो जोनस का पिछला रिश्ता एक्ट्रेस सोफी टर्नर के साथ था, जिसे हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में माना जाता था. 2023 में उनके तलाक की खबर ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था. हालांकि, दोनों ने अलग होने के बाद भी एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान किया और अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़े.

कौन हैं तातियाना गैब्रिएला?

तातियाना गैब्रिएला एक उभरती हुई मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. उनकी ऑनलाइन प्रेजेंस काफी इफेक्टिव है और जो जोनस के साथ जुड़ने के बाद उनकी पॉलुलैरिटी में और भी इजाफा हुआ है.

अफवाहों का सच होना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो जोनस और तातियाना को पिछले कुछ समय से कई जगहों पर साथ देखा जा रहा था. हालांकि दोनों ने इसे लेकर कभी खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन अब इन तस्वीरों ने डेटिंग की अफवाहों को पूरी तरह सच साबित कर दिया है.

फैंस का रिएक्शन

जो जोनस के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां एक तरफ फैंस उनके भविष्य को लेकर उत्साहित है, वहीं कुछ लोग अभी भी उनके पिछले रिश्तों की चर्चा करते नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर, जो जोनस के फैंस उन्हें फिर से मुस्कुराता देख खुश हैं.

First published on: Apr 21, 2026 03:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.