Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shraddha Kapoor: इस बीमारी से जूझ रहीं हैं श्रद्धा, ‘आशिकी 2’ के बाद हुई समस्या

Shraddha Kapoor : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का 3 मार्च को जन्मदिन है। श्रद्धा कई सालों से एक डिसऑर्डर का शिकार हैं। उन्होंने बताया कि कई सालों तक उन्हें इस बीमारी का पता भी नहीं चल पाया था। बस उनको दिक्कत रहती थी।

---विज्ञापन---

"Shraddha Kapoor battling with anxiety and mental health issues for six years, a behind-the-scenes glimpse into her struggles
श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor : बॉलीवुड अभिनेत्री और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को हुआ था। उनकी मां शिवांगी भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी मौसी जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे हैं। श्रद्धा अपना 38वां जन्मदिन 3 मार्च 2025 को सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा अपनी बात को सभी के सामने खुलकर रखती हैं।

ऐसे ही उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि फिल्म आशिकी 2 के बाद उनके शरीर में अजीब सा दर्द होने लगा था। इसको लेकर उन्होंने कई टेस्ट भी कराए लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सोचती रहती थीं कि उन्हें ये दर्द आखिर क्यों होता है।

---विज्ञापन---

सामने आई बीमारी

कुछ समय के बाद श्रद्धा को पता चला कि वे एंग्जाइटी डिसऑर्डर नाम की एक मेंटल समस्या से पीड़ित हैं। श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने अब इससे लड़ने का तरीका सीख लिया है और वे इसको बहुत अच्छे से अब डील भी कर पा रही हैं। अब स्थिति पहले से काफी बेहतर भी हो गई है। उन्होंने कहा कि आपको इसे स्वीकारना ही होगा कि यह आपका ही एक पार्ट है और इसे आपको प्यार से हैंडल करना होगा। आपको इसको कंट्रोल करने के तरीके अपनाने होंगे।

क्या है एंग्जाइटी डिसऑर्डर?

द अमेरिकन फिजियोलॉजी एसोसिएशन के अनुसार इस बीमारी में मरीज का अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रहता है। उसको बेचैनी, घबराहट होने लगती है। कभी-कभी तो पैनिक अटैक भी आ जाता है। इससे पीड़ित लोगों को सोने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कई मौकों पर इनको काफी तेज उलझन होने लगती है।

---विज्ञापन---

बेसिकली एंग्जाइटी डिसऑर्डर हमारी लगातार सोच से उत्पन्न हुए डर से होने वाली बीमारी है। इसमें व्यक्ति ओवरथिंकिंग करने लगता है और किसी चीज को लेकर उसके मन में डर आ जाता है, जिससे घबराहट होने लगती है। इसका कारण दिमाग में हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन की कमी होना भी होता है।

ये हैं लक्षण

एंग्जाइटी डिसऑर्डर में बेचैनी, चिंता, किसी के होने का अहसास, चिड़चिड़ापन, लोगों से मिलने में समस्या, सोने की समस्या, एकाग्र न हो पाना, अधिक थकान, घबराहट, हार्टबीट का तेज होना आदि समस्या होती है।

---विज्ञापन---

कई तरह की होती है एंग्जाइटी

इसमें जनरलाइज्ड एंग्जाइटी डिसऑर्डर, पैनिक डिसऑर्डर, फोबिया, सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर, सैपरेशन एंग्जाइटी डिसऑर्डर आते हैं।

ऐसे करें बचाव

अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं। ओवरथिंकिंग न करें। डेली एक्सरसाइज, भ्रामरी प्राणायाम और मेडिटेशन करें। खुलकर जिएं। अगर फिर भी दिक्कत हो तो किसी मनोचिकित्सक से सलाह लें। वो आपको सीबीटी और कुछ दवाओं के माध्यम से इसको डील करने में मदद करेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2025 11:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola