Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Purav Jha? जिसने Elvish Yadav के फैंस पर लगाया धमकी देने का आरोप

Purav Jha Accuses Elvish Yadav Fans: यूट्यूबर पूरव झा ने बिग बॉस ओटीटी विनर और लाफ्टर शेफ्स के कंटेस्टेंट एल्विश यादव के फैंस पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Purav Jha Accuses Elvish Yadav Fans: यूट्यूबर पूरव झा सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में यूट्यूबर ने बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के फैंस पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं ये मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। हाल ही में पूरव ने भी इस पर बात की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है और यूट्यूबर ने क्या कुछ कहा है?

यह भी पढ़ें: Netflix पर देखें ये 5 थ्रिलर सीरीज, Dabba Cartel से Black Warrant तक लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---

यूट्यूबर ने एक्स अकाउंट किया डिलीट

पूरव ने हाल ही में एल्विश के फैंस पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुलासा किया है कि बिग बॉस ओटीटी के विनर के फैंस ने उन्हें काफी परेशान किया जिसकी वजह से उन्होंने अपना एक्स अकाउंट ही डिलीट करना पड़ गया। मामला तब गरमाया जब एल्विश के फैंस ने पूरव से एल्विश की एक्टिंग करने के लिए कहा। इस पर पूरव ने लाइव आकर कहा कि वो एल्विश यादव नहीं हैं।

---विज्ञापन---

फैंस ने दी धमकियां

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार पूरव ने खुलासा करते हुए कहा, ‘जब मैंने एल्विश की नकल करने से मना किया तो उनके फैंस ने मुझे बहुत ट्रोल किया। इस चक्कर में मैंने अपना एक्स ही अनइंस्टॉल कर दिया। पहले मैं नेगेटिव चीजों पर ध्यान देता था लेकिन अब मैंने सीख लिया है कि किसी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। लोगों का काम ही है आपको ट्रोल करना।’ पूरव ने आगे कहा, ‘मुझे धमकियों भरे मैसेज आने लगे थे। कोई कहता था कि हम तुझे मारेंगे, तू दोगला है।’

---विज्ञापन---

कौन हैं पूरव?

बता दें पूरव को सोशल मीडिया पर एआई ह्यूमन के नाम से जाना जाता है। वो बड़े-बड़े स्टार्स की हूबहू कॉपी करते हैं। अपनी एक वीडियो में पूरव ने एल्विश की भी कॉपी की थी। वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। पूरव ने हाल ही में समय रैना की कॉपी करते हुए भी एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। जिसे काफी पसंद भी किया गया है। वहीं पूरव ने अपने करियर की शुरुआत फेमस यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल के साथ की थी।

यह भी पढ़ें: पहली फिल्म में रिजेक्ट, पर 1200 करोड़ के मालिक, जीता नेशनल अवार्ड, पहचाना कौन?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2025 11:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola