Women’s Day 2025: 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी कामयाबी के आगे शादी को भी नहीं आने दिया। आज हम आपको इन्हीं एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद भी कई हिट मूवीज दी हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर तक शामिल हैं। आइए आपको भी पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: बेडरूम में बेहोश मिलीं मशहूर सिंगर वेंटिलेटर पर, ICU से वायरल कल्पना राघवेंद्र की तस्वीर!
Deepika Padukone
दीपिका भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह से शादी कर ली थी। इसके बाद भी उन्होंने अपना करियर बनाए रखा। शादी के बाद उन्होंने कई हिट मूवीज भी दी हैं। इनमें पठान, जवान, कल्कि और सिंघम अगेन जैसी मूवीज शामिल हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Kareena Kapoor
करीना कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने साल 2012 में बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान से शादी कर ली थी। इसके बाद भी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट मूवीज दी हैं। एक्ट्रेस ने ‘उड़ता पंजाब’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सिंघम रिर्टन’ जैसी सुपरहिट मूवीज दी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Rani Mukherjee
रानी से साल 2014 अप्रैल में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। शादी के बाद भी एक्ट्रेस मूवीज में दिखाई दीं। शादी के तुरंत बाद एक्ट्रेस सुपरहिट फिल्म मर्दानी में नजर आई थीं। साथ ही इस मूवी में उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का धांसू किरदार निभाया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Kajol
काजोल ने साल 1999 में बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन से शादी की थी। इसके बाद भी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट मूवीज दी हैं। काजोल शादी के बाद माय नेम इज खान, दिलवाले और तान्हाजी जैसी सुपरहिट मूवीज दे चुकी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Kiara Advani
कियारा आडवाणी साल 2023 में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई थीं। इसके बाद भी उन्होंने मूवीज में काम करना जारी रखा। शादी के तुरंत बाद एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थीं। इस मूवी को ऑडियंस का खूब प्यार भी मिला था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये मूवी 7 देशों में है बैन, कम बजट के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छापे थे करोड़ों