Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vijay Devarakonda अस्पताल में हुए भर्ती, अपकमिंग मूवी Kingdom की रिलीज से पहले बिगड़ी तबियत

Vijay Devarakonda Health Update: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अपकमिंग मूवी किंगडम की रिलीज से पहले एक्टर की तबियत बिगड़ गई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर एक्टर को क्या हुआ है?

---विज्ञापन---

Vijay Devarakonda Health Update: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपकमिंग मूवी किंगडम की रिलीज से पहले एक्टर को डेंगू हो गया है। जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से अपनी मूवी किंगडम के प्रमोशन से भी गायब नजर आ रहे थे। वहीं सूत्रों के मुताबिक एक्टर को उनकी मूवी की रिलीज से पहले अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस की टेशन बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: वो एक्ट्रेस जिसके पति-बेटे पर लगे गंभीर आरोप, रिजेक्शन का झेला दर्द; फिर ‘चितचौर’ ने रातोंरात बनाया स्टार

---विज्ञापन---

प्रमोशनल इवेंट से रहे गायब

दरअसल सूत्रों के आधार पर एक्टर की हालत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इसकी वजह से ही वो मूवी प्रमोशनल इवेंट्स से भी गायब नजर आ रहे थे। अब खबर है कि उन्हें डेंगू हो गया है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फिलहाल एक्टर की हालत में सुधार है और बताया जा रहा है कि उन्हें किंगडम मूवी की रिलीज से अस्पताल से रिलीज कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘किंगडम’

एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘किंगडम’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। उनकी ये मूवी 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस मूवी को गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट किया है। इसे दुनियाभर में 31 को ही रिलीज किया जाएगा। वहीं दिलचस्प बात ये है कि विजय की इस मूवी को हिंदी में दूसरे नाम से रिलीज किया जाएगा। हिंदी में ये ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज होगी।

मूवी की कास्ट

विजय इस मूवी में भरपूर एक्शन करते नजर आ रहे हैं। एक्शन के साथ-साथ मूवी में ऑडियंस को ड्रामा भी भरपूर देखने को मिलेगा। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें विजय के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्य देव कंचरणा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने मूवी में म्यूजिक दिया है। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Pranjali Papnai? जो Munawar Faruqui के The Society में आएंगी नजर

First published on: Jul 17, 2025 04:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola