Thalapathy Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया. तमिल एक्टर थलापति विजय ने इस चुनाव में तहलका मचा दिया. ठीक फिल्मों की तरह विजय ने इस बार तमिलनाडु की राजनीती में करिश्मा कर दिखाया. विजय और उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के लिए ये पहला चुनाव था और पहले ही चुनाव में विजय की पार्टी 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. विजय की इस जीत ने पूरे देशभर में खलबली मचा दी है. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स लगातार विजय को बधाई देते नजर आ रहे हैं.
टाइगर श्रॉफ ने कही ये बात
तमिलनाडु विधान सभा चुनाव में विजय की जीत पर खुशी जताते हुए बॉलीवुड स्टार ने लिखा, “विजय सर को बहुत बधाई. लोगों का आप पर यह भरोसा देखना अद्भुत है. आपके इस नए चैप्टर के लिए आपको और शक्ति मिले.” तेलुगु स्टार नानी ने अपने X अकाउंट पर विजय को बधाई देते हुए लिखा, “पहले लोगों ने शक किया और अब ताज पहना दिया. अंडरडॉग का जीतना हमेशा एक ‘एब्सोल्यूट सिनेमा’ जैसा होता है. उम्मीद है तमिलनाडु के लोगों के लिए अब अच्छा समय आएगा.”
Congratulations to @actorvijay 🙌🏼
The faith people have in you is amazing to see. More power to you for this next chapter!💪🏻---विज्ञापन---— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) May 4, 2026
साउथ स्टार्स ने दी विजय को बधाई
इसके साथ ही तेलुगु और मलयालम सिनेमा के कलाकारों ने भी विजय को जीत की बधाई दी है. एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने विजय के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सिनेमा इंडस्ट्री से निकलकर राजनीति में इतनी बड़ी छाप छोड़ना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने विजय को ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) बताया है. वहीं मलयालम एक्टर अजू वर्गीस ने लिखा कि किस्मत भी बहादुर लोगों का साथ देती है. साउथ स्टार सिबी सत्यराज ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “ब्लास्टू! ब्लास्टू! अब सब अच्छा होगा.”
दो साल पहले ही वजूद में आई TVK
बता दें विजय की पार्टी TVK दो साल पहले ही वजूद में आई है. पार्टी के लिए ये पहला चुनाव है और अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है. तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 117 सीटों की जरूरत होती है और विजय की पार्टी इस जादुई आंकड़े से आगे निकल चुकी हैं. खास बात यह है कि TVK राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर वाली पार्टी भी बन गई है. किसी नई पार्टी के लिए ये प्रदर्शन काफी शानदार माना जा रहा है.