Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

IFFD: फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन ‘तन्वी: द ग्रेट’ को मिली जबरदस्त सराहना, इम्तियाज अली ने लूट ली महफिल

IFFD: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा फिल्म फेस्टिवल 31 मार्च को संपन्न हुआ. समारोह के आखिरी दिन अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की खास स्क्रीनिंग रखी गई. वहीं फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने रेड कर ली.

iffd

IFFD: दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अब खत्म हो गया है. समारोह के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों ने यहां अपनी उपस्थिति दिखाई. समारोह में एक खास फिल्म ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसका नाम है ‘तन्वी: द ग्रेट’. फेस्टिवल के आखिरी दिन ‘तन्वी: द ग्रेट’ की खास स्क्रीनिंग रखी गई. इस फिल्म को अनुपम खेर ने डायरेक्ट किया है. स्क्रीनिंग के दौरान वो भी मौजूद रहे. उनके साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस शुभांगी दत्त ने भी मीडिया से बात बातचीत की.

अनुपम खेर ने बताया ‘तन्वी: द ग्रेट’ का सफर

अपनी फिल्म के लिए खुशी जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने कहा, ”तन्वी: द ग्रेट’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि साहस, उत्साह और उम्मीद की कहानी है. इस फिल्म से हर कोई जुड़ाव महसूस कर रहा है. यही इसकी सबसे बड़ी सफलता है. फिल्म को हर जगह से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.’’ आगे अनुपम खेर ने बताया कि इस फिल्म की शुरुआत कान्स फिल्म फेस्टिवल से हुई, जहां इसका वर्ल्ड प्रीमियर किया गया. इसके बाद फिल्म को लंदन और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में भी दिखाया गया, जहां इसे खूब सराहा गया.

---विज्ञापन---

अनुपम खेर ने आगे कहा, ”इस फिल्म को देश के बड़े-बड़े लोगों ने भी देखा और सराहा है. राष्ट्रपति और सेना प्रमुख तक ने इस फिल्म को देखा है, जो अपने आप में बड़ी बात है. इतना ही नहीं, कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें. फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.”

‘तन्वी: द ग्रेट’ की एक्ट्रेस ने क्या कहा?

अनुपम खेर के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस शुभांगी दत्त भी मौजूद रहीं. उन्होंने भी इस मौके पर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा, ”जब फिल्म को इतना प्यार मिलता है, तो यह देख गर्व महसूस होता है. दर्शकों का ये प्यार ही कलाकारों को आगे बढ़ने और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है. ये अनुभव मेरे लिए बेहद खास है और मैं आगे भी ऐसी ही अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहूंगी.”

इम्तियाज अली की खास उपस्थिति

इसके साथ यहां फिल्ममेकर इम्तियाज अली की भी खास उपस्थिति देखने को मिली. उन्होंने यहां फिल्ममेकिंग पर खूब सारी बातें कीं और अपने चाहने वालों से मिले. इम्तियाज ने फिल्म फेस्टिवल की खूब सराहना की और आयोजकों का आभार जताया.

First published on: Mar 31, 2026 10:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.