Monday, 9 February, 2026

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra की ‘Varanasi’ के रामायण सीन को शूट होने में लगे 60 दिन, Mahesh Babu को इस लुक में देख हैरान थे राजामौली

एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म के एक सीन को लेकर बात की, जो कि रामायण से इंस्पायर है. उन्होंने बताया कि 25 मिनट के इस सीन को शूट करने में उन्हें 60 दिन का वक्त लगा है.

SS Rajamouli-Varanasi
SS Rajamouli-Varanasi

Varanasi: एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में लीड रोल में महेश बाबू और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं. जब से राजामौली ने इस फिल्म की घोषणा की है, तभी से लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. लेकिन फिल्म की कहानी क्या होगी, इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. इस बीच ये जरूर पता चला है कि महेश बाबू भगवान श्रीराम की भूमिका में दिखाई देंगे और उनके किरदार का नाम रुद्र होगा. हाल ही में राजामौली ने फिल्म के एक सीन को लेकर बात की है और बताया है कि उसे शूट करने में 60 दिन का वक्त लग गया था.

रामायण से इंस्पायर है 25 मिनट का सीन

दरअसल, द रैप से बात करते हुए डायरेक्टर राजामौली ने फिल्म के एक 25 मिनट के सीन को लेकर बात की, जिसे फिल्माने में 60 दिन का वक्त लगा. क्योंकि यह सीन रामायण से इंस्पायर है. डायरेक्टर ने कहा, ” मेरी ज्यादा फिल्में भारतीय महाकाव्य महाभारत या रामायण से इंस्पायर होती हैं. इस फिल्म में मुझे रामायण के एक पल को सीधे फिल्माने का मौका मिला. फिल्म का यह एपिसोड कई अलग एपिसोड को मिलाकर तैयार किया गया है. इसलिए यह पूरा एक सीन फिल्म में पूरे 25 मिनट का है और उन एपिसोड्स की शूटिंग करना, हर एक एपिसोड अपने आप में एक फिल्म बनाने जैसा था. हर एपिसोड में हमें, दर्शकों को और कैरेक्टर्स को जिन इमोशंस से गुजरना पड़ा वो बहुत अलग था.

25 मिनट के सीन को शूट करने में लगे 60 दिन

राजामौली ने ये भी बताया कि 25 मिनट के इस सीन को फिल्माने में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया. उन्होंने बताया कि कुछ एपिसोड्स में क्रिएटिव चैलेंज काफी अलग थे. उन्होंने बताया कि हर एपिसोड के लिए यह ऐसा था कि मानो आप कोई नई फिल्म बना रहे हैं. डायरेक्टर ने कहा, ” इस सीक्वेंस को शूट करने के लिए हमें अपना पूरा दिमाग और सारी कोशिशें, मेहनत लगानी पड़ी. इसके बाद इसे हमने 60 दिनों तक शूट किया और यह मेरे लिए सबसे सेटिस्फाइंग सीक्वेंस में से एक रहा.

महेश बाबू को राम के लुक में देख हैरान रह गए थे राजामौली

वहीं, महेश बाबू को लेकर भी राजामौली ने बात की. उन्होंने बताया कि राजामौली को भगवान राम के लुक में देखकर उन्हें कैसा लगा था. डायरेक्टर ने कहा, “यह मेरी फिल्मों के सबसे यादगार कैरेक्टर में से होगा. मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं. पहले दिन जब मैंने महेश को राम के लुक में फोटोशूट करते हुए देखा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे. मैं उन्हें उस लुक में देखकर पूरी तरह से सरप्राइज रह गया था. बता दें कि फिल्म साल 2027 में 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Krrish 4 पर लटकी तलवार! इस कारण रोकी गई Hrithik Roshan की फिल्म की शूटिंग

First published on: Feb 09, 2026 02:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.