Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की स्त्री यानी श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2024 में स्त्री 2 की कामयाबी के बाद शक्ति कपूर की लाडली नंबर वन एक्ट्रेस बन गई थीं। उनकी एक्टिंग और लुक्स के लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस को ये मुकाम पाने के लिए तकरीबन 14 साल लग गए। स्टार किड होने के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी एक मूवी ऐसी है जिसमें उन्होंने अपने लुक पर बहुत मेहनत की थी वजन भी बढ़ाया था लेकिन इसके बाद भी वो मूवी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स निकली। मूवी की कमाई बजट भी पार नहीं कर पाई थी। वहीं श्रद्धा से पहले ये मूवी सोनाक्षी सिन्हा को ऑफर हुई थी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Oscars 2025 में इन 5 हसीनाओं ने बिखेरा हुस्न का जलवा, ग्लैमरस लुक पर फिदा हुए फैंस
मूवी ने कमाए इतने करोड़
श्रद्धा कपूर की जिस फ्लॉप फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो ‘हसीना पारकर’ है। ये एक्ट्रेस की लाइफ की पहली फिल्म थी जिसे इतनी आलोचना मिली। 18 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी सिर्फ 11 करोड़ ही कमा पाई थी। नेटिजन्स ने भी इस मूवी की काफी आलोचना की थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
रियल लाइफ भाई के साथ स्क्रीन की शेयर
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में श्रद्धा ने दाऊद इब्राहिम की बहन ‘हसीना पारकर’ का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने बखूबी इस किरदार को निभाया था। वहीं एक्ट्रेस ने हसीना पारकर के लुक को अपनाने के लिए काफी मेहनत भी की थी। इस मूवी में श्रद्धा ने अपने रियल लाइफ भाई सिद्धार्थ कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
सोनाक्षी ने ठुकराया था ऑफर
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने श्रद्धा से पहले सोनाक्षी सिन्हा को इस मूवी का ऑफर दिया था। हालांकि उस दौरान सोनाक्षी अपनी ‘इत्तेफाक’ मूवी की शूटिंग में बिजी थीं, इसलिए उन्होंने इस मूवी को ठुकरा दिया और बाद में इसे श्रद्धा कपूर ने अपनाया।
यह भी पढ़ें: Oscar 2025: इंडियंस का भाया कॉनन का ‘नमस्कार’, लोग बोले ‘ऑस्कर के हकदार’!