Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

2025 में ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस कर सकती हैं कमबैक, एक तो 25 साल बाद लौंटी इंडिया

Bollywood Actresses Comeback in 2025: कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई थी। जिनमें से 5 वेटरन एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो 2025 में कमबैक कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

Sangeeta Bijlani Zeenat Aman
Sangeeta Bijlani Zeenat Aman file photo

Bollywood Actresses Comeback in 2025: बॉलीवुड मूवीज लवर्स आज भी पुरानी हीरोइनों के फैन हैं और उनकी मूवीज देखना पसंद करते हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई थी। लेकिन रातोंरात को फिल्मी दुनिया से गायब हो गई थीं, अब एक बार फिर फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वो अपनी कुछ पसंदीदा एक्ट्रेसेस को एक बार फिर पर्दे पर देख पाएंगे। साल 2025 में 5 वेटरन एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो सिनेमा दुनिया में कमबैक कर सकती हैं।

संगीता बिजलानी

‘त्रिदेव’ एक्ट्रेस संगीता बिजलानी 64 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कमबैक की तैयारी कर रही हैं। शादी के बाद संगीता इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं, हाल ही में वो एक रियलिटी शो का हिस्सा बनी थीं। एक इंटरव्यू में संगीता ने फीमेल फिल्ममेकर्स की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वो ओटीटी के जरिए कमबैक करना चाहती हैं।

---विज्ञापन---

मुमताज

राजेश खन्ना के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस मुमताज भी जल्द कमबैक करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बेटी तान्या माधवानी के इंस्टाग्राम हैंडल के ज़रिए फैंस को यह गुड न्यूज दी थी कि अगर उनको अच्छी कहानी और रोल मिलेगा। तो वो एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए रेडी हैं।

---विज्ञापन---

जीनत अमान

अपने दौर की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस जीनत अमान पर्दे पर अपनी वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, वो आगामी ड्रामा बन टिक्की के साथ फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ शबाना आज़मी और अभय देओल भी लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

ममता कुलकर्णी

25 साल बाद बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी इंडिया लौटी हैं। ममता भी जल्द ही कमबैक कर सकती हैं, क्योंकि उनको कई वेब सीरीज के ऑफर मिले हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है।

मीनाक्षी शेषाद्रि

सनी देओल के साथ हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि भी अब बॉलीवुड में कमबैक के लिए तैयार हैं। शादी के बाद वो अमेरिका चली गई थीं, लेकिन अब वो फिर से कमबैक करने के लिए रेडी हैं। एक शो के दौरान उन्होंने कहा भी था कि वो एक अच्छी कहानी की तलाश में है और एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए अमेरिका से लौट आई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg boss की ट्रॉफी जीतने से चूके ये 5 मास्टरमाइंड, क्या Karanveer Mehra का भी टूटेगा सपना?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 12, 2025 09:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola