Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan से मिलने अस्पताल आईं Kareena Kapoor, सारा-इब्राहिम पहले से मौजूद

Saif Ali Khan Attack News:   सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं। करीना कपूर अपने पति से मिलने पहुंच गई हैं, उनसे पहले सारा और इब्राहिम अली खान पहुंचे। सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर भी उनकी टीम ने एक बयान जारी किया है।

---विज्ञापन---

Saif
Saif kareena file photo

Saif Ali Khan Attack News:   सैफ अली खान इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, उन पर देर रात चाकू से हमला हुआ है। फिलहाल एक्टर की हालत ठीक है और उनको ICU में भर्ती कराया गया था। लीलावती हॉस्पिटल एक्टर से मिलने लगातार उनके करीबी पहुंच रहे हैं। सारा अली खान और इब्राहिम अली के बाद करीना कपूर भी सैफ से मिलने अस्पताल पहुंच गई हैं। करीना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीना कपूर पहुंची हॉस्पिटल (Kareena Kapoor Reached Hospital)

करीना कपूर खान हाल ही में अपने पति सैफ अली खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंची। सोशल मीडिया पर करीना का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाल रंग की टी-शर्ट में कार से उतरकर सीधे अस्पताल के गेट की तरफ तेजी से जाते हुए दिख रही हैं। सैफ अली खान पर उनके घर के अंदर हुआ है और पुलिस में मामले क जांच की जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सारा-इब्राहिम भी आए हॉस्पिटल

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ है और इस खबर से हर कोई परेशान हो गया है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को हमले के बाद परिवार की तरफ से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां एक्टर से मिलने उनके दोनों बड़े बच्चे  सारा अली खान और इब्राहिम अली खान पहुंचे। सारा और इब्राहिम सीधे अपनी कार से उतरकर अस्पताल के अंदर जाते नजर आए हैं, इस समय दोनों भाई-बहन के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आई।

---विज्ञापन---

अब कैसी है सैफ की हालत?

सैफ अली खान की सर्जरी के बाद उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट जारी किया है। उसमें कहा गया है, ‘सैफ अली खान की सर्जरी हो गई है और वो आउट ऑफ डेंजर हैं। वे रिकवर हो रहे हैं और डॉक्टर उनकी प्रोग्रेस को मॉनिटर कर रहे हैं। सभी परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। पुलिस मालमे की छानबीन में जुटी है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर अटैक के बाद पहला वीडियो आया सामने, नाइट ड्रेस में दिखीं Kareena Kapoor

First published on: Jan 16, 2025 01:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola