फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एक समय था जब फिल्में सिर्फ थिएटर्स में ही रिलीज होती थीं। वहीं महीनों बाद ये मूवीज टीवी पर ऑडियंस को देखने को मिलती थी। लेकिन आज के दौर में थिएटर रिलीज के दो महीने बाद ही मूवी ओटीटी पर रिलीज हो जाती है। वहीं कुछ मूवीज ऐसी भी हैं जो थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी खूब छाई। आज हम ऐसी ही एक मूवी की बात करने जा रहे हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1200 करोड़ का बिजनेस किया और ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद भी ये मूवी ब्लॉकबस्टर ही रही। इस मूवी का गाना इतना फेमस हुआ कि उसने ऑस्कर भी जीता। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस मूवी की बात कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor बनेंगी लावणी क्वीन! ‘छावा’ डायरेक्टर की अगली फिल्म में निभाएंगी ऐतिहासिक किरदार
मूवी के गाने ने जीता ऑस्कर
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि आरआरआर है। इस मूवी में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में नजर आए थे। वहीं उनके ‘नाटू-नाटू’ गाने को इतना पसंद किया गया था कि इस गाने 95वें ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था। वहीं ये एशियाई फिल्म का पहला गाना बन गया था जिसने ऑस्कर अपने नाम किया।
भारत की सबसे महंगी फिल्म
550 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में 1200 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया था। वहीं बजट के हिसाब से देखा जाए तो ये मूवी भारत की सबसे महंगी मूवी थी। वहीं 90 दिन बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। साथ ही इसे 190 से अधिक देशों में 4 भाषाओं में रिलीज किया गया। साथ ही 57 देशों में ये मूवी ट्रेंड भी करती रही। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ये मूवी ओटीटी पर भी ब्लॉकबस्टर रही।
मूवी की कास्ट
वहीं राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ-साथ मूवी में आलिया भट्ट, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस और श्रेया सरन भी मुख्य भूमिका में नजर आए। वहीं बता दें इस मूवी को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था।
यह भी पढ़ें: शादी के 35 साल बाद सलमान खान की एक्ट्रेस को मिला सरप्राइज प्रपोजल, पूरा हुआ सपनों जैसा पल