Raja Shivaji Film Teaser: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर सामने आ गया है. इस फिल्म को खुद रितेश देशमुख डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में रितेश छत्रपति शिवजी महाराज के लीड किरदार में शामिल हैं. हाल ही इस फिल्म का हिंदी और मराठी में पहला टीजर लुक सामने आया है, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे देखने मिल रहे हैं.
‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर आउट
रितेश देशमुख की ये छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी. फिल्म में महाराज के स्वराज्य के सपने की कहानी को काफी शानदार तरीके से दिखाया जाएगा. रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स शामिल हैं. संजय दत्त फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी उनके किरदार से पर्दा नहीं उठा है.
टीजर की शुरुआत संजय दत्त से ही होती है. वो कहते हैं कि, ‘नाम के आगे राजा लगाने से कोई राजा नहीं बनता है.’ आगे टीजर में रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में रणभूमि में हुंकार भरते नजर आते हैं.
एक्टर ने दिया छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि
अपनी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा, ‘भारत के सबसे महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देने का एक दशक पुराना सपना पूरा हुआ. उनकी विरासत इतनी बड़ी है कि कोई भी कैनवस उसे समेटने के लिए बड़ा नहीं है. फिल्म का पहला लुक पेश करते हुए हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है. वो सिर्फ एक राजा नहीं हैं, वो हमारी पहचान हैं. मां जगदंबा से प्रार्थना के साथ, हम अपनी फिल्म की यात्रा शुरू करते हैं.’
कब रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म की तो ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन के अलावा महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेन्द्र जोशी, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, बोमन ईरानी, कपिल होनराव और सिद्धार्थ शिंदे जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी.