Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

करिश्मा के जन्म पर राज कपूर ने रखी थी 1 अजीब शर्त, बबीता कपूर ने किया था खुलासा

करिश्मा कपूर के जन्म के वक्त उनके दादा राज कपूर ने उन्हें देखने से पहले एक अजीब सी शर्त रखी थी। इस बात का बबीता कपूर ने खुद खुलासा किया था।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Apr 20, 2025 17:32
Share :

राज कपूर की सबसे बड़ी पोती करिश्मा कपूर जब पैदा हुईं, तब दादा राज कपूर ने उनके बारे में एक अनोखी शर्त रखी थी। यह किस्सा खुद करिश्मा की मां बबीता कपूर ने राज कपूर की बायोग्राफी “द वन एंड ओनली शोमैन” में शेयर किया। बबीता ने बताया कि जब करिश्मा का जन्म हुआ, तब पूरा कपूर परिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मौजूद था, लेकिन राज कपूर नहीं आए। उन्होंने कहा था कि वो तब तक पोती को नहीं देखेंगे जब तक उसकी आंखें नीली नहीं होंगी। सौभाग्य से करिश्मा की आंखें राज कपूर जैसी गहरी नीली थीं, और तब जाकर उन्होंने पोती को देखा।

बायोग्राफी में करिश्मा ने अपने दादा से अपने रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने बताया कि राज कपूर ने उन्हें सिखाया था कि एक्टर बनना आसान नहीं होता। अगर वाकई एक्टर बनना है, तो स्ट्रगल करना पड़ेगा, मिट्टी से जुड़ना होगा और हमेशा ऊंचा बनने का प्रयास करना होगा। बबीता ने यह भी बताया कि बचपन में वो राज कपूर की गोद में बैठती थीं और वो उन्हें एक दिन बड़ी स्टार बनने का आशीर्वाद देते थे।

---विज्ञापन---

यह भी  पढे़ं: ‘सैम निदिमोरू’ ट्रेंड करने पर फैंस ने पूछे सवाल, क्या सामंथा कर रही हैं शादी?

First published on: Apr 20, 2025 05:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola