Rahul Arunoday Banerjee Wife Priyanka Sarkar Breaks Silence: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से बीती शाम एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. जिसमें बताया कि इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. राहुल के निधन की खबर से पूरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया. जानकारी के अनुसार, एक्टर राहुल की मौत ओडिशा के तलसारी बीच पर फिल्म की शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच उनकी पत्नी प्रियंका सरकार ने अपने पति राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत पर चुप्पी तोड़ी है.
राहुल बनर्जी की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
बंगाली एक्ट्रेस प्रियंका सरकार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने दुख को बयां करते हुए लोगों से इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने के लिए अपील की है. अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, ‘यह हमारे लिए बेहद दुख और गहरे दुख का समय है. इस मुश्किल घड़ी में, हम आपसे प्राइवेसी और शांति देने का अनुरोध करते हैं. एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन इस क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं.’
हमें शांति से…
प्रियंका ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘हम मीडिया में अपने दोस्तों और सहकर्मियों से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे हमारी बाउंड्रीज का सम्मान करें, दखलंदाजी न करें और हमें शांति से शोक मनाने का सम्मान दें. इस समय आपकी समझ और समर्थन का महत्व पहले से कहीं ज्यादा है.’
Popular Bengali actor Rahul Arunoday Banerjee (43) drowned in the sea at Talsari beach near Digha while shooting for TV serial 'Bhole Baba Par Karega' on March 29, 2026.
— Public News X (@PublicNewsX) March 29, 2026
He was pulled out by crew but declared dead at hospital.
Survived by wife Priyanka Sarkar & son.… pic.twitter.com/TuBCwWgsCD
राहुल के मौत की जांच
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की जांच कर रही पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक्टर को ओडिशा के एक समुद्र तट से लाए जाने के बाद दीघा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद दीघा पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस उनकी प्रोडक्शन टीम के सदस्यों और चश्मदीदों से भी बात कर रही है.’