Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉक्स ऑफिस पर Pushpa 2 ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, आज इतने करोड़ की उम्मीद

Pushpa 2 Records: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी ने रिलीज से पहले ही 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए आपको भी बताते हैं ये रिकॉर्ड कौन-कौन से हैं।

---विज्ञापन---

Pushpa 2 Records: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं जब से मूवी का पोस्टर रिलीज किया था तब से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में अल्लू अर्जुन दमदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। वहीं मूवी के डायलॉग्स की भी खूब तारीफ की जा रही है। 500 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने रिलीज होने के बाद कुछ ही घंटों में 35 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद जताई जा रही है। मूवी ने रिलीज से पहले ही 5 बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। आइए आपको उन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर

अल्लू अर्जुन की पुष्पा के सीक्वल के ट्रेलर ने आते ही धमाल मचा दिया था। ये पहली साउथ फिल्म है जिसके ट्रेलर पर महज 24 घंटों में 4 करोड़ 80 लाख से ज्यादा व्यूज आए। मूवी के ट्रेलर ने तेजी से 10 करोड़ व्यूज पार करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

---विज्ञापन---

गेयटी-गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स में 6 स्क्रीन पर रिलीज

पुष्पा 2 मुंबई के गेयटी-गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स पर छाने वाली है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मूवी को 6 स्क्रीन पर उतारा जा रहा है। मूवी के डेली 18 शोज आने वाले हैं। बता दे इस थिएटर में कोई भी मूवी 2 या 3 स्क्रीन से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज नहीं होती है। लेकिन पुष्पा 2 छह स्क्रीन पर रिलीज हुई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के लिए Allu Arjun नहीं ये सुपरस्टार थे पहली पसंद, ‘पुष्पा 3’ पर भी आया अपडेट

12 हजार स्क्रीन पर हुई रिलीज

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने शाहरुख खान की ‘पठान’ मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘पठान’ को दुनिया भर में 8 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। वहीं ‘पुष्पा 2’ को 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया। इससे पहले अब तक कोई भी फिल्म इतनी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

एडवांस बुकिंग में सबको चटाई धूल

एडवांस बुकिंग के मामले में अल्लू अर्जुन की मूवी ने सबको पीछे छोड़ दिया है। मूवी के ‘बुक माय शो’ पर 10 लाख टिकट बुक हुए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस मूवी ने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘कल्कि 2898 AD’  और ‘KGF: चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ दिया है और पहला नंबर हासिल कर लिया है।

---विज्ञापन---

एडवांस बुकिंग की कमाई

मूवी ने एडवांस बुकिंग में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। रिलीज होने से पहले ही मूवी ने वर्ल्ड वाइड 125 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे पहले एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने 75 करोड़ की कमाई की थी। ‘पुष्पा 2’ ने आरआरआर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Review: फ्लावर नहीं वाइल्ड फायर निकला ‘पुष्पाराज’, फुल पैसा वसूल Allu Arjun की मूवी

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2024 01:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola