Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

थिएटर्स में नहीं चला जादू, अब OTT पर किस्मत आजमाएगी Pati Patni Aur Woh 2, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

'पति पत्नी और वो 2' सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आयुष्मान खुराना की ये मूवी अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है, तो अब देखना दिलचस्प होगा, कि क्या इस बार फिल्म दर्शकों का प्यार पाने में कामयाब होगी?

---विज्ञापन---

Pati Patni Aur Woh 2 OTT Release: आयुष्मान खुराना की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म से दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर कहानी और धीमी रफ्तार ने इसकी चमक फीकी कर दी. अब थिएटर्स में निराश करने के बाद इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

किस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की है फिल्म?

15 मई को रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर शुरुआत में जबरदस्त बज बना हुआ था. ये फिल्म पुराने दौर की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘पति पत्नी और वो’ की नई किस्त मानी जा रही थी. खास बात ये थी, कि आयुष्मान खुराना अपनी अलग तरह की फिल्मों और कंटेंट बेस्ड सिनेमा के लिए जाने जाते हैं, इसलिए फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.

---विज्ञापन---

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो रिलीज के 13 दिनों बाद भी फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म करीब 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन ही कर पाई है, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये था. ऐसे में कमाई के आंकड़ों को देखते हुए इसे फ्लॉप माना जा रहा है.

ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म?

अब दर्शकों की नजर इसकी ओटीटी रिलीज पर टिकी हुई है. खबरों की मानें तो ‘पति पत्नी और वो 2’ के डिजिटल राइट्स पहले ही नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए थे. यही वजह है, कि ये फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होती नजर आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को 10 जुलाई 2026 के आसपास ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

---विज्ञापन---

क्या ओटीटी पर दिल जीत पाएंगे आयुष्मान?

बहरहाल, थिएटर्स में भले ही फिल्म उम्मीदों पर खरी न उतरी हो, लेकिन माना जा रहा है, कि ओटीटी पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयुष्मान खुराना की ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है, या नहीं.

First published on: May 28, 2026 04:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola