---विज्ञापन---

क्या Anushka Sen पर भड़के नील नितिन मुकेश? यूजर्स कर रहे ट्रोल

Anushka Sen Neil Nitin Mukesh Video: नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा कि नील एक्ट्रे अनुष्का को किसी बात को लेकर गुस्सा कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Anushka Sen Neil Nitin Mukesh
Anushka Sen Neil Nitin Mukesh

Anushka Sen Neil Nitin Mukesh Video: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडीज अपने म्यूजिकल ड्रामा ‘है जुनून- ड्रीम , डेयर , डोमिनेट’ को लेकर चर्चा में हैं। बीती रात मुंबई में इसका प्रोमोशनल इवेंट था, जहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन का है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि नील नितिन मुकेश एक्ट्रेस अनुष्का सेन पर गुस्सा करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद Indian Idol 12 विनर का पहला पोस्ट, गाना गाते दिखे पवनदीप राजन

नील-अनुष्का का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का एक गेट के अंदर की तरफ खड़ी हैं और नील नितिन मुकेश उनको उंगली दिखाते हुए कुछ बोल रहे हैं। नील की बात सुनकर अनुष्का ना में सिर हिला रही हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अनुष्का और नील बात कर रहे हैं, तभी एक्ट्रेस रूम के अंदर की तरफ चली जाती हैं, उनके चेहरे पर डर साफ झलक रही है। वहीं, नील की बॉडी लैंग्वेंज से भी लग रहा है कि वो गुस्सा कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर के पीछे एक और लड़की खड़ी दिखाई दे रही है,जिसका चेहरा नहीं दिख रहा है।

नेटिजन्स दे रहे रिएक्शन 

नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन के बीच आखिर क्या हो रहा है, वो तो साफ नहीं हो पाया है। मगर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अपने रिएक्शन देने जरूर शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अगर वह नाराज़ है तो यह अच्छी बात है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लड़ाई हुई है दोनो में’ तीसरे ने लिखा, ‘नील नितिन बोल रहा है अनुष्का को कि तुम इस कमरे से बाहर क्यों निकली अब मत निकल जाना’, एक और यूजर ने बोला, ‘ज्यादा फॉलोअर है तो भाव खा रही है’, एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘और ले अपने बाप की उमर से लड़के से पंगे।’

‘है जुनून’ कब होगा स्ट्रीम 

नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडीज इस म्यूजिक ड्रामा में लीड रोल में हैं। ये सीरीज 16 मई 2025 को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाली है। इन दोनों के अलावा सीरीज में सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम, युक्ति थरेजा, आर्यन कटोच, प्रियांक शर्मा, कुँवर अमर, मोहन पांडे, एलीशा मेयर, संचित कुंद्रा, सनातन रोच, देवांगशी सेन, अनुषा मणि, भाविन भानुशाली, अर्नव मागू और युक्ति थरेजा अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Uorfi Javed का टूटा सपना! आखिरी वक्त पर Cannes 2025 नहीं जा पाईं एक्ट्रेस, बताई शॉकिंग वजह

First published on: May 14, 2025 01:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.