Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Monalisa की हूबहू कॉपी है ये स्टार किड! नेटिजन्स बोले- महाकुंभ में बिछड़ी बहनें…

Monalisa Look Alike in Bollywood: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की हूबहू कॉपी बॉलीवुड में भी मिल गई है। आइए आपको भी बताते हैं कौन है वो स्टार किड जो मोनालिसा के जैसी दिखती है?

---विज्ञापन---

Monalisa Look Alike in Bollywood: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जल्द ही वो सनोज मिश्रा की फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल नेपाल में उनकी एक्टिंग क्लासेस चल रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अब एक स्टार किड की तुलना मोनालिसा से की जा रही है। नेटिजन्स उन्हें मोनालिसा से कंपेयर करते हुए उन्हें जुड़वां बोल रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं? तो चलिए आपको भी बताते हैं…

यह भी पढ़ें: Archana Gautam ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, Celebrity MasterChef जज ने किया होम टूर

---विज्ञापन---

ये स्टार किड हैं मोनालिसा की हमशक्ल

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी की। हाल ही में शोरा को एक इवेंट में ग्रीन कलर के गाउन में देखा गया। वो काफी सुंदर लग रही थीं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार अब नेटिजन्स उन्हें मोनालिसा से कंपेयर कर रहे हैं। 15 साल की शोरा में लोगों ने 16 साल की मोनालिसा की झलक देखी।

---विज्ञापन---

क्या बोले नेटिजन्स?

वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘महाकुंभ में बिछड़ी बहने लग रही हैं।’ शोरा का ग्रीन गाउन लुक मोनालिसा से काफी मिलता जुलता दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स उन्हें राधिका आप्टे और दीपिका पादुकोण से भी कंपेयर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

मोनालिसा का लुक हुआ चेंज

बता दें वायरल गर्ल मोनालिसा का लुक काफी चेंज हो गया है। अब वो नेपाल में एक्टिंग क्लास ले रही हैं। पढ़ाई लिखाई से लेकर डांसिंग तक मोनालिसा एक्टिंग क्लास में सीख रही हैं। महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की आंखों का हर कोई दीवाना है। जल्द ही वो भी बॉलीवुड में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: Oscar 2025 Winners List: Anora बनी बेस्ट फिल्म, देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2025 10:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola