Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आवेज दरबार पर लगे चीटिंग के आरोपों पर नगमा मिराजकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कौन है ‘बिग बॉस 19’ का असली मास्टरमाइंड?

Nagma Mirajkar responds to cheating rumours on Awez Darbar: बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद, नगमा मिराजकर ने आवेज दरबार पर लगे चीटिंग के आरोपों का जवाब दिया. इसके अलावा, यह भी बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं और उनके परिवार इस रिश्ते को सपोर्ट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

Nagma Mirajkar responds to cheating rumours on Awez Darbar
नगमा मिराजकर ने आवेज दरबार पर लगे चीटिंग आरोपों का जवाब दिया (photo source- instagram)

Nagma Mirajkar responds to cheating rumours on Awez Darbar: नगमा मिराजकर और आवेज दरबार की जोड़ी को लोग टिक टॉक के समय से ही पसंद करते आ रहे हैं. बिग बॉस 19 के घर में शामिल होने के बाद, इन दिनों इनका रिश्ता खूब सुर्खियां बटोर रहा, इसकी वजह आवेज पर लगे चीटिंग के आरोप है. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद, नगमा ने अपनी बिग बॉस की जर्नी से लेकर बॉयफ्रेंड पर लगे धोखा देने के आरोपों पर खुलकर बात की. आइए जानते हैं नगमा ने क्या कहा?

नगमा मिराजकर ने चीटिंग के आरोपों पर क्या कहा ?

नगमा मिराजकर ने एचटी सिटी के साथ हुए इंटरव्यू में अपने और आवेज दरबार के रिश्ते पर खुलकर बात की. जब उनसे आवेज पर लग रहे चीटिंग के आरोपों के बारे में पूछा गया,तो उन्होंने कहा कि जब दो लोग आपस में बातचीत कर लेते हैं और उन्हें पता होता है कि उन्हें अपनी जिंदगी साथ गुजारनी है, तो उनके बीच कोई तीसरा इंसान नहीं आ सकता. नगमा ने बताया कि वो दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं, प्यार करते हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. उनकी फैमिली भी इस रिश्ते में शामिल है.

---विज्ञापन---

नगमा ने आगे कहा कि जब से वो दोनों फिर से साथ आए हैं, उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले को पब्लिक सबसे बेहतर जज कर सकती है. बिग बॉस में आने का मकसद भी यही था कि सबको बताया जा सके कि वो दोनों अब भी साथ हैं.आगे वो कहती हैं कि फिलहाल दोनों साथ हैं और आवेज के घर से बाहर आने के बाद जल्द ही शादी करने वाले हैं.

कौन है ‘बिग बॉस’ का मास्टरमाइंड?

नगमा ने अपनी बिग बॉस की जर्नी पर बात करते हुए बताया कि उनका सफर काफी अच्छा रहा. उन्होंने जीशान कादरी को शो का मास्टरमाइंड बताया और कहा कि वह बिल्कुल नेगेटिव नहीं हैं, बल्कि बहुत अच्छा खेल रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने गौरव खन्ना को भी मास्टरमाइंड बताया, लेकिन फिलहाल गौरव सिर्फ अपने गेम प्लान पर काम कर रहे हैं. नगमा ने आवेज के बारे में भी कहा कि उन्हें उनके बाहर आने के बाद गेम में जल्दी से जल्दी लेवल अप करना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन की खबरों पर बोले डायरेक्टर प्रहलाद कक्कड़, घर छोड़ने की अफवाहों का बताया सच

First published on: Sep 17, 2025 03:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola