Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sanjay Dutt के बाद अब ये एक्ट्रेस हुईं Baaghi, एक और मिस यूनिवर्स की बॉलीवुड में एंट्री

Harnaaz Sandhu Debut in Baghi 4: 'बागी 4' में सोनम बाजवा के बाद अब मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू की एंट्री हो गई है। मॉडलिंग की दुनिया के बाद अब हरनाज संधू अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

---विज्ञापन---

Baaghi 4
Baaghi 4

Harnaaz Sandhu Debut in Baghi 4: टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बागी 4’ को लेकर रोजाना कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है। इस फिल्म में संजय दत्त और सोनम बाजवा की एंट्री हो चुकी हैं, इन दोनों के बाद अब एक एक्ट्रेस का नाम सामने आया है।  मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतक देश का नाम रौशन करने वालीं हरनाज संधू अब एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं। हरनाज फिल्म ‘बागी 4’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, इसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर की है।

हरनाज संधू की ‘बागी 4’ में एंट्री

सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर पहनने वाली हरनाज संधू अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। मगर अब वो बतौर एक्ट्रेस अपनी शुरुआत के लिए तैयार हैं, वो नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की फिल्म बागी 4 (Harnaaz Sandhu Debut in Baghi 4) में बतौर हीरोइन एंट्री लेने वाली हैं। यह गुड न्यूज देते हुए हरनाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म की स्क्रिप्ट की फोटो शेयर की है, जिसमें उनका नाम लिखा हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Balika Vadhu फेम एक्टर के घर पसरा मातम, पिता का निधन, पोस्ट में छलका दर्द

---विज्ञापन---

12 दिसंबर का दिन क्यों है खास

हरनाज ने स्क्रिप्ट की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ’12 दिसंबर हमेशा मेरे दिल में एक खास स्थान रखेगा। आज, मैं अपनी पहली फिल्म ‘बागी 4′ के साथ एक नए चैप्टर में कदम रखने जा रही हूं। ठीक तीन साल पहले इस महत्वपूर्ण दिन पर मुझे मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था और अब मैं एक नई सफर पर निकल रही हूं।’

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी बागी 4

टाइगर श्रॉफ का इस बार नेक्सट लेवल एक्शन देखने को मिलने वाला है, जो उनके पोस्टर से ही साफ हो गया है। इस फिल्म में दो हीरोइनों की एंट्री हुई है और अब देखना दिलचस्प होगा कि हरनाज संधू और सोनम बाजवा में से किसके साथ रोमांस फरमाते दिखाई देंगे। इसके साथ ही मूवी में संजय दत्त खतरनाक विलेन बने दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 2025 को 5 सिंतबर के दिन रिलीज होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दवा की दुकान चलाने वाली पंकजिनी बनेंगी करोड़पति, 24 साल बाद KBC 16 में चमकेगी किस्मत

First published on: Dec 12, 2024 01:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola