Prajakta Koli Wedding: ‘मिसमैच्ड’ फेम एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की झलक दिखाई है। हाथों में मेहंदी लगाए एक्ट्रेस फ्यूचर हस्बैंड वृशांक खनाल के साथ पोज करती नजर आईं। मंगेतर के साथ एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस किस दिन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं?
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 9वें दिन भी Chhaava की दहाड़ तेज, जानें Mere Husband ki Biwi का क्या हाल?
कपल ने साथ में किया डांस
हाथों में मेहंदी लगाए प्राजक्ता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने रेड कलर का सूट पहना और कानों में लंबे झुमको के साथ अपने लुक को कैरी किया। वहीं वृषांक ने पीले रंग के पैटर्न का क्रीम कलर का कुर्ता पहना। दोनों साथ में डांस करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं फोटोज में एक्ट्रेस की फैमिली भी काफी एक्साइटेड दिखीं।
किस दिन शादी?
दोनों ने साल 2023 में सगाई की थी। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फैमिली फोटो शेयर कर हिंट दी थी कि वो अपनी नई जर्नी की शुरुआत करने जा रही हैं। कपल 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं 25 फरवरी को एक्ट्रेस शादी करने जा रही हैं।
इस मूवी में भी कर चुकीं काम
प्राजक्ता हाल ही में ‘मिसमैच्ड’ के सीजन 3 में रोहित सर्राफ के साथ नजर आई थीं। इस सीरीज से उन्होंने ऑडियंस का खूब प्यार बटोरा। वहीं इससे पहले वो वरुण धवन और अनिल कपूर की मूवी ‘जुग-जुग जियो’ में भी नजर आ चुकी हैं। प्राजक्ता ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब से की थी। आज वो यूट्यूबर से एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: सौतेली बहन सुपरस्टार, पापा डायरेक्टर, रातोंरात छोड़ी इंडस्ट्री, प्यार में रहीं अनलकी, पहचाना कौन?