Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस पाकिस्तानी ड्रामा हो रहा ऑफ एयर, ‘मीम से मोहब्बत’ का लास्ट एपिसोड इस दिन होगा टेलीकास्ट

पाकिस्तान का फेमस ड्रामा 'मीम से मोहब्बत' जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं शो का आखिरी एपिसोड किस दिन टेलीकास्ट किया जाएगा?

---विज्ञापन---

पाकिस्तान का फेमस ड्रामा ‘मीम से मोहब्बत’ जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। शो के मेकर्स ने इस बात का ऐलान कर दिया है। साथ ही मेकर्स ने इस शो के लास्ट एपिसोड के टेलीकास्ट करने की तारीख भी रिवील कर दी है। हालांकि इसके शूट हो चुके दो एपिसोड्स अभी अपनी आधारित डेट और अपने आधारित समय पर ही टेलीकास्ट किए जाएंगे। आइए आपको भी बताते हैं इसका आखिरी एपिसोड कब आएगा?

यह भी पढ़ें: अपूर्वा मखीजा से पहले इन 5 इन्फ्लुएंसर को भी मिल चुकी धमकियां, जानें लिस्ट में कौन-कौन?

---विज्ञापन---

फैंस को लगा झटका

अहद रजा मीर और दानाएर मोबीन इस सीरियल में लीड रोल निभा रहे हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रही है। वहीं अब ये पाकिस्तानी ड्रामा लोगों का फेवरेट बन गया है। साथ ही इसके ऑफ एयर होने के बाद उनका दिल भी टूट जाएगा। वहीं मेकर्स ने इसके आखिरी एपिसोड की डेट भी रिवील कर दी है।

---विज्ञापन---

इस दिन आएगा लास्ट एपिसोड

‘मीम से मोहब्बत’ सीरियल का प्रीमियर 5 दिसंबर, 2024  को हम टीवी पर किया गया था। वहीं अब इसका लास्ट एपिसोड 10 अप्रैल को टेलीकास्ट किया जाएगा। इस रोमांटिक टीवी ड्रामा की लोकप्रियता पाकिस्तान में तो है ही लेकिन इसके साथ-साथ भारत और दुनिया भर में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

क्या है कहानी?

सीरियल की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक चुलबुली लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक कंपनी में इंटर्न बनकर जाती है। वहीं कंपनी में उसे अपने बॉस से प्यार हो जाता है। इसके बाद सीरियल में दोनों की लव स्टोरी दिखाई गई है।

---विज्ञापन---

फैंस के लिए सरप्राइज

वहीं मेकर्स ने ऑफ एयर की खबर शेयर करते हुए फैंस को एक अच्छी खबर भी दी है। 33 एपिसोड के बाद इस सीरियल को एक ग्रैंड फिनाले एपिसोड के साथ खत्म किया जाएगा। इसका 32वां अपकमिंग एपिसोड 9 अप्रैल को टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं अंतिम एपिसोड 10 अप्रैल को प्रसारित होगा। ये दोनों एपिसोड हम टीवी के यूट्यूब चैनल पर रात 9:30 बजे टेलीकास्ट किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जया बच्चन के 5 चुलबुले किरदार, जिन्हें देख रह जाएंगे हैरान; असल जिंदगी से बिल्कुल उलट

First published on: Apr 09, 2025 11:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola