Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘शब्दों पर लगाम…’, अनुराग कश्यप पर भड़के मनोज मुंतशिर, ब्राह्मणों पर दिए बयान पर लगाई फटकार

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर मनोज मुंतशिर का जबरदस्त गुस्सा फूटा। मनोज ने अनुराग को खुली चुनौती तक दे डाली। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। ब्राह्मणों पर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि डायरेक्टर ने इस विवाद पर माफी मांग ली है। वहीं अब भारतीय गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप के बयान की कड़ी आलोचना की है। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें फटकार लगाई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Preity Zinta सोशल मीडिया यूजर्स पर क्यों भड़कीं? Rishabh Pant से जुड़ा है मामला

---विज्ञापन---

मनोज मुंतशिर ने शेयर की क्लिप

मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर कर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि अगर आपकी सैलरी कम है तो अपने खर्चों पर लगाम लगाइए। साथ ही अगर आपके पास पर्याप्त जानकारी नहीं है तो फिर आपको अपने शब्दों पर लगाम लगानी चाहिए। वहीं इसके बाद मनोज ने अनुराग को कड़ी चुनौती दे डाली।

मनोज ने दी खुली चुनौती

मनोज मुंतशिर ने कहा कि मैं आपको कुछ तस्वीरें भेज रहा हूं फिर आप तय करिए की आप किस पर पेशाब करना चाहेंगे। उन्होंने भगवान परशुराम, रामकृष्ण परमहंस, आदि शंकराचार्य, मंगल पांडे, अटल बिहारी वाजपेई, तात्या टोपे, राजगुरु, रामधारी सिंह दिनकर जैसे कई नामों का जिक्र करते हुए कहा कि अब बताइए आप अपनी बात पर कितना अमल करेंगे। मैं ब्राह्मण होने के नाते आपको चुनौती देता हूं कि इन नामों से किसी एक नाम को चुनिए और अपने शब्दों पर अमल रहें और अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो अपनी जुबान पर कंट्रोल करना सीखें।

---विज्ञापन---

अनुराग की हुई आलोचना

बता दें हाल ही में अनुराग कश्यप को ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। जिसके बाद से हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। अनुराग ने बीते दिन माफी मांगते हुए कहा था कि मेरी बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। मैंने जो भी कहा उसके लिए आप मुझे गालियां दीजिए लेकिन परिवार का इसमें कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘न्यूक्लियर वॉर होता, अगर मर्दों को…’ Janhvi Kapoor ने क्यों कही ये बात? फैंस कर रहे सपोर्ट

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2025 09:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola