Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

2024 में इन 5 सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़, दुनिया छोड़ गए करीबी

Year Ender 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही घंटों का समय रह गया है। सबके लिए हर साल एक जैसा नहीं होता है, किसी के लिए नया साल खुशियों भरा रहता है, तो किसी पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है। मगर कुछ फिल्म स्टार्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने साल 2024 में अपनों को खोया।

---विज्ञापन---

bollywood
bollywood

Year Ender 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही घंटों का समय रह गया है। सबके लिए हर साल एक जैसा नहीं होता है, किसी के लिए नया साल खुशियों भरा रहता है, तो किसी पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है। साल 2024 में भी ऐसी ही मिली-जुली खबरें सुनने को मिलीं। जहां किसी के घर शहनाई बजी तो किसी के घर नन्हे मेहमान का जन्म हुआ। मगर कुछ फिल्म स्टार्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने साल 2024 (Year Ender 2024) में अपनों को खोया। आइए हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस साल अपनों को खोया।

यह भी पढ़ें: Upcoming Movies Sequels: 2025 में आएंगे इन 8 सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल

---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मलाइका अरोड़ा का आता है, जिनका इस साल अर्जुन कपूर से ब्रेकअप तो हुआ है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के सिर से पिता का हाथ भी उठ गया। मलाइका के पिता अनिल मेहता ने 2024 में ही बालकनी से कूदकर अपनी जान दी थी। उनकी अचानक मौत से मलाइका और उनका पूरा परिवार बिखर गया था।

---विज्ञापन---

कृष्ण कुमार

टी-सीरीज के सह-मालिक और एक्टर कृष्ण कुमार ने अपनी जवान बेटी तिशा को इसी साल खोया है। महज 20 साल की तिशा के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। भूषण कुमार और कृष्णा कुमार के परिवार को साल 2024 में एक ऐसा दर्द मिला है, जिसे उबरने में उन्हें काफी समय लगेगा।

---विज्ञापन---

रिया सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया और राइमा सेन के सिर से इसी साल पिता का साया उठा है। मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा ने 19 नवंबर की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली। पिता की मौत के बाद रिया और राइमा से गहरा सदमा लगा था,जो उनकी पोस्ट में दोनों बहनों ने जाहिर भी किया था।

---विज्ञापन---

कंगना रनौत

कंगना रनौत के लिए भी यह साल मिला-जुला रहा है, एक्ट्रेस ने 2024 में अपने सबसे करीब शख्स को खोया। कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का देहांत भी इसी साल हुआ। कंगना रनौत ने अपनी नानी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने दिल का दर्द दुनिया को बताया था।

---विज्ञापन---

दिव्या सेठ

जब वी मेट एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह की जवान बेटी मिहिका शाह ने भी 5 अगस्त दुनिया को अलविदा कहा था। महज 24 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया था। दिव्या की मिहिका इकलौती बेटी थी और उसकी मौत से एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट गई थीं।

---विज्ञापन---

सामंथा रुथ प्रभु

‘सिटाडेल हनी बनी’ फेम एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को भी यह साल जाते-जाते उदास कर गया। 29 नवंबर 2024 को एक्ट्रेस के पिता जोसेफ ने हमेशा के लिए दुनिया छोड़ दी। उनके निधन की खबर एक्ट्रेस ने ब्रोकन हार्ट इमोजी के साथ दुनिया को दी थी।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: 2024 का आखिरी तलाक कंफर्म! अरबपति पति से एक्ट्रेस हुईं अलग, 10 साल बाद टूटी शादी

---विज्ञापन---
First published on: Dec 31, 2024 07:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola