Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mahakumbh वायरल गर्ल Monalisa हुई मालामाल! जानिए ज्वैलरी ब्रांड और फिल्म के लिए ले रहीं कितनी फीस?

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा रातोंरात स्टार बन गई हैं, वो ज्वैलरी ब्रांड की एंबेसडर भी बन गई हैं। जानिए फिल्म में रोल और इस ज्वैलरी एड के लिए वो कितनी फीस ले रही हैं।

---विज्ञापन---

Mahakumbh beauty Monalisa
Mahakumbh beauty Monalisa

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 से कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। प्रयागराज में लगे महाकुंभ से एक लड़की की वीडियो वायरल हुई थी, जिसकी खूबसूरत आंखों ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा रातोंरात स्टार बन गई हैं, उन्हें फिल्म का ऑफर तो मिल ही चुका है। बॉलीवुड फिल्म के बाद मोनालिसा एक ज्वैलरी ब्रांड की एंबेसडर भी बन गई हैं। जानिए फिल्म में रोल और इस ज्वैलरी एड के लिए वो कितनी फीस ले रही हैं।

यह भी पढ़ें: Web Series क्यों नहीं करते Harshvardhan Rane? Exclusive इंटरव्यू में किया रिवील

---विज्ञापन---

इस फिल्म नजर आएंगी मोनालिसा (Mahakumbh Viral Girl Monalisa)

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, उनको फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में बतौर हीरोइन कास्ट किया है। सनोज अपनी फिल्म द डायरी ऑफ बंगाल के लिए मशहूर हैं और अब वो मोनालिसा की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इंटरनेट पर मोनालिसा के वीडियो जमकर वायरल हुए थे, जिसके बाद लोग दूर-दूर से उनको देखने आ रहे थे, लेकिन शायद किसी ने नहीं सोचा था कि उनकी किस्मत एकदम से पलटी मार देगी।

फिल्म के लिए मोनालिसा की फीस

महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली इंदौर की मोनालिसा रातोंरात स्टार बन गई हैं और उनकी किस्मत ने एकदम से पलटी मारी है। मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म की हीरोइन बना दिया है, इसके साथ ही वो उनको अच्छी खासी फीस भी दे रहे हैं। Times Applaud Trends के मुताबिक, मोनालिसा को इस फिल्म के लिए 21 लाख रुपये फीस दी जा रही है और मेकर्स उनको 1 लाख रुपये साइनिंग एंडवास के तौर पर भी दे चुके हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले ही वो लखपति बन गई हैं।

---विज्ञापन---

मोनालिसा बनीं ज्वैलरी एंबेसडर!

मोनालिसा के हाथ सिर्फ एक फिल्म नहीं लगी है, बल्कि इसके बाद अब वो एक पॉपुलर ज्वैलरी ब्रांड का चेहरा बन गई हैं। news9live के अनुसार, मोनालिसा को एक फेमस ज्वैलरी ब्रांड ने अपना एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही खास बात यह है कि मोनालिसा को उन्होंने 15 लाख रुपये की मोटी फीस देकर साइन किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Burj Khalifa में आधी उम्र की हसीना संग एक्टर ने रचाई दूसरी शादी, वायरल हुआ वेडिंग वीडियो

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 14, 2025 07:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola