Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फैमिली कौन? बच्चन और कपूर खानदान को भी पछाड़ा, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

Film Industry's Richest Family: फिल्म इंडस्ट्री की एक फैमिली ऐसी है जिसने कमाई के मामले में बच्चन और कपूर खानदान को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं ये फैमिली इंडस्ट्री की सबसे महंगी फैमिली है।

---विज्ञापन---

Film Industry’s Richest Family: फिल्म इंडस्ट्री की कुछ फैमिली ऐसी हैं जो काफी अमीर हैं। आज हम जिस परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं इंडस्ट्री में वो सबसे अमीर है। वहीं फिल्मी दुनिया में इस परिवार को मेगा फैमिली के नाम से जाना जाता है। इस परिवार ने इंडस्ट्री को एक या दो नहीं बल्कि कई सुपरस्टार दिए हैं। कपूर, बच्चन, चोपड़ा और रजनीकांत जैसी बड़ी फैमिली को भी पीछे छोड़कर ये फैमिली सबसे अमीर बन गई है। आइए आपको भी बताते हैं हम किस फैमिली की बात कर रहे हैं और इस फैमिली की टोटल नेट वर्थ कितनी है?

यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan की इन 3 रिजेक्टेड फिल्मों ने Aamir Khan को बनाया था स्टार, एक तो Oscar में भी हुई नॉमिनेट

---विज्ञापन---

परिवार की कब हुई शुरुआत?

हम जिस फैमिली की बात कर रहे हैं वो साउथ इंडस्ट्री का कोनिडेला-अल्लू परिवार है। इस परिवार ने इंडस्ट्री को चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, राम चरण और पवन कल्याण जैसे अन्य सुपरस्टार्स दिए हैं। इस परिवार की शुरुआत साल 1950 के दशक में एक्टर और प्रोड्यूसर अल्लू रामलिंगय्या से हुई थी।

---विज्ञापन---

परिवार में कौन-कौन?

अल्लू रामलिंगय्या अपनी जमाने के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। उनके जाने के बाद बेटे अल्लू अरविंद ने इस फैमिली को संभाला। रामलिंगय्या की बेटी और अल्लू अरविंद की बहन सुरेखा साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी से शादी की। इसके बाद से अल्लू परिवार को कोनिडेला-अल्लू परिवार के नाम जाना जाता है।

कुल नेटवर्थ कितनी?

चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण भी टॉलीवुड टॉप सेलेब्स में से एक हैं। वहीं अल्लू अरविंद के बेटे अल्लू अर्जुन और चिरंजीवी के बेटे राम चरण भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। कोनिडेला-अल्लू परिवार की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

---विज्ञापन---

इन टॉप फैमिली को भी पछाड़ा

कोनिडेला-अल्लू परिवार की इस नेटवर्थ ने बॉलीवुड की टॉप फैमिली बच्चन, कपूर, चोपड़ा, खान और तमिल सिनेमा के रजनीकांत और कमल हासन को भी पीछे छोड़ दिया है। कोनिडेला-अल्लू परिवार की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा साउथ सिनेमा के चार सुपरस्टार्स चिरंजीवी, पवन कल्याण, राम चरण और अल्लू अर्जुन हैं। उनकी कमाई से परिवार की नेटवर्थ सबसे ज्यादा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Top 10 TV Actors: Anupama फेम एक्ट्रेस की पहले नंबर पर वापसी, देखें टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

First published on: Mar 13, 2025 11:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola