Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उनका मेरी जिंदगी में…’, Indian Idol 16 में धर्मेंद्र को याद कर जितेंद्र के छलके आंसू, भावुक हो कही ये बात

Jeetendra Get Emotional For Dharmendra: टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सीजन 16 में पहुंचे दिग्गज स्टार जीतेंद्र अपने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए.

---विज्ञापन---

Jeetendra Get Emotional For Dharmendra
जीतेंद्र अपने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर हुए भावुक

Jeetendra Gets Emotional For Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं. धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को बीमारी की वजह से निधन हो गया. धर्मेंद्र के इस तरह चले जाने से उनके परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी एक खालीपन आ गया है. सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान तक को उनकी याद में भावुक होते हुए देखा गया. वहीं, अब उनके पुराने दोस्त और साथी एक्टर जितेंद्र भी उन्हें याद कर भावुक हो गए. जितेंद्र ने धर्मेंद्र को याद कर कहा कि वे बहुत नेक इंसान थे.

धर्मेंद्र को याद कर जीतेंद्र के छलके आंसू

टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के सीजन 16 के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें शो की ‘यादों की बारात सीरीज’ में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार जितेंद्र हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए. यहां दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को समर्पित एक स्पेशल सेगमेंट में जितेंद्र काफी भावुक हो गए. जितेंद्र ने नम आंखों से धर्मेंद्र को याद कर कहा, ‘वो बहुत ही नेक इंसान थे, मेरी जिंदगी में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैसा गया Tere Ishk Mein का बॉक्स ऑफिस मंडे टेस्ट? कलेक्शन से जानें पास हुई या फेल

फूट-फूट कर रोए बादशाह

वहीं, इस बीच धर्मेंद्र को याद कर शो के जज रैपर बादशाह फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए. उन्होंने ‘इंडियन आइडल 16’ के सेट पर दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘धरम पाजी पंजाब की असली पहचान थे और अब ऐसा लग रहा है जैसे हमारे अपने पंजाब की मिट्टी से वो खूबसूरत खुशबू कहीं खो गई है. धरम पाजी अपने सभी फैंस के आइडल थे.’ इसके बाद बादशाह ने धर्मेंद्र की एक शायरी भी सुनाई.

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र और जितेंद्र की जोड़ी

बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र और जितेंद्र एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे. दोनों ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘धर्मवीर’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘इंसाफ की पुकार’, ‘जानी दोस्त’, ‘जान हथेली पे’, ‘पप्पी देवता’, और ‘धर्म कर्म’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

First published on: Dec 02, 2025 09:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola