Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Holi 2025: इन 5 भोजपुरी गानों के बिना अधूरा रहेगा होली सेलिब्रेशन, प्लेलिस्ट में करें ऐड

Holi 2025 Top 5 Bhojpuri Songs: भोजपुरी गानों के बिना होली का सेलिब्रेशन अधूरा है। अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर लें।

---विज्ञापन---

Holi 2025 Top 5 Bhojpuri Songs: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि मोज मस्ती का भी है। बिना गानों के होली सेलिब्रेशन अधूरी सी लगती है। वहीं अगर भोजपुरी गाने हों तो मजा दोगुना हो जाता है। हम आपके लिए होली के ऐसे गाने लेकर आए हैं जिन्हें सुनकर आप अपने पैर थिरकाने से खुद को रोक ही नहीं पाएंगे। इसमें पवन सिंह के गानों से लेकर खेसारी लाल के गाने तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन से गाने ऐड हैं?

यह भी पढ़ें: ना कमल हासन, ना बिग बी, Oscar में नॉमिनेट हुईं इस एक्टर की सबसे ज्यादा फिल्में; 3 तो जीत के बेहद थीं करीब

---विज्ञापन---

Bhijela Mori Chunari

बिहार की दिवंगत सिंगर शारदा सिन्हा का ये गाना होली का जश्न दोगुना कर देगा। स्वर कोकिला का ये गाना अगर आपने अभी तक अपनी लिस्ट में ऐड नहीं किया है तो इसे जरूर ऐड कर लें। इसके बिना होली अधूरी लगेगी। ये गाना इतना कमाल है कि आप खुद को झूमने से रोक ही नहीं सकेंगे।

---विज्ञापन---

Holi Ke Kabootar

अंतरा सिंह और खेसारी लाल का ये गाना भी होली के लिए परफेक्ट है। अखिलेश कश्यप ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। खेसारी के साथ-साथ रीतू चौहान ने भी इसमें अपनी आवाज दी है। ये गाना साल 2022 में रिलीज हुआ था। वहीं इसे अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर लें अपका होली सेलिब्रेशन धमाकेदार होगा।

---विज्ञापन---

Rang Thope Thop

पवन सिंह और शिवानी सिंह का ये गाना भी होली के लिए बेहतरीन है। इसकी बीट्स इतनी धांसू है कि होली में आप डांस करने से रुक ही नहीं पाएंगे। अपनी होली को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इस गाने को भी अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर लें।

---विज्ञापन---

Sa Ra Ra Rang Barse

मनोज तिवारी और बेला सुलाखे का ये गाना भी आप अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर लें। ये गाना साल 2011 में रिलीज किया गया था। 14 साल बाद भी ये गाना उतना ही बेहतरीन है जितना 14 साल पहले था। वहीं ये गाना भी आपकी होली के सेलिब्रेशन को मजेदार बना देगा।

---विज्ञापन---

White White Lahanga

पवन सिंह और प्रियंका सिंह का ये गाना काफी पॉपुलर है। अगर आप इसे अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर लेंगे तो आपकी होली यादगार बन जाएगी। इसे साल 2022 में रिलीज किया गया था। इसकी बीट्स सुनकर ही आप इस पर वाइब करने लगेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Manisha Koirala की रिजेक्टेड मूवी से स्टार बनी थी कपूर खानदान की ये लाडली, फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई

First published on: Mar 11, 2025 01:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola