---विज्ञापन---

गोविंदा का चल रहा था चक्कर, गुस्से में सुनीता आहूजा ने मारी घुटने पर गोली? मजाक-मजाक में पत्नी ने खोली पोल

Sunita Ahuja-Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर से सुर्खियों में है. हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा टीवी शो लाफ्टर शेफ पर मेहमान बनकर पहुंचीं. यहां उन्होंने अपने पति को लेकर काफी कुछ शेयर किया.

Sunita Ahuja-Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते कई दिनों से अफवाहे थीं कि उनके और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच थोड़ी खटास आ गई है. हालांकि बाद में ऐसा कुछ सामने नहीं आया और पति-पत्नी खुशी से अपना जीवन बिता रहे हैं.

पत्नी सुनीता ने ली गोविंदा की फिरकी

गोविंदा की पत्नी अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बिंदास कमेंट्स के लिए जानी जाती हैं. अपने YouTube चैनल पर वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां भी शेयर करती हैं. अपने पति को लेकर भी दिलचस्प बाते करती नजर आती हैं. सुनीता हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आईं जहां उनकी मुलाकात उनके भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ हुई. इनके बीच एक इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिला. इसी दौरान सुनीता ने गोविंदा को लेकर एक ऐसा बयान दिया कि सब हैरान रह गए.

---विज्ञापन---

घुटने पर गोली मारने को लेकर कही ये बात

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ शो के दौरान दौरान सुनीता ने गोविंदा पर तंज कसा और 2024 की वो फायरिंग वाली घटना का जिक्र किया. सुनीता ने कहा, “कश्मीरा, मैं तुम्हें एक बात बताना चाहती हूं, जो आदमी अपनी पत्नी की इज्जत करता है, वही असली हीरो होता है. जो ‘अंखियों से गोली मारता है’, जब बात किसी ‘तीसरी पार्टी’ तक पहुंच जाती है… तो वह अपने ही घुटने में गोली मार लेता है.”

---विज्ञापन---

2024 में गोविंदा को घुटने में लगी थी गोली

बता दें अक्टूबर 2024 में गोविंदा को मुंबई स्थित अपने घर में गलती से गोली लग गई थी. ऐसे में सुनीता का ये मजाकिया बयान चौंका देने वाला है. उस वक्त गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने फोन पर ANI को बताया था, “गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में वापस रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी.”

---विज्ञापन---

इसके जवाब में कृष्णा अभिषेक ने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं किसका साथ दूं – उनका या इनका.” जब कृष्णा ने कहा कि अपनी मामी को देखकर इंडस्ट्री के कुछ बड़े-बड़े सुपरस्टार भी कांप उठते हैं तो सुनीता हंसते हुए बोलीं, “कांपते-कांपते वे गायब भी हो जाते हैं…”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2026 05:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.