---विज्ञापन---

Entertainment Hindi LIVE: एक-दूसरे की बाहों में दिखें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण, King के सेट से फोटो वायरल

Entertainment in Hindi LIVE: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'किंग' के सेट से एक बार फिर से तस्वीरे सामने आई हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इस समय अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. यही कारण है कि ये दोनों स्टार्स इस साल मेट गाला 2026 में भी नहीं पहुंचे. हालांकि, फिल्म ‘किंग’ के सेट से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें शाहरुख और दीपिका एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं. इन तस्वरों और वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म का कोई रोमांटिक ट्रैक है. ‘किंग’ के सेट से सामने आई इन तस्वीरों को देख फैंस भी बेहद खुश हैं.

आज साउथ सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का जन्मदिन है. एक्ट्रेस इस साल अपना 37वां सेलिब्रेट कर रही हैं. राय लक्ष्मी ने अपने एक्टिंग की शुरुआत साल 2005 में आई तमिल फिल्म ‘कर्का कसादारा’ से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इसी साल उन्होंने 4 और फिल्मों में काम किया, जिसमें किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. लेकिन इसके बाद भी लक्ष्मी रुकी नहीं उन्होंने तमिल के साथ-साथ कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में भी काम किया. आज वो एक पॉपुलर भारतीय एक्ट्रेस की लिस्ट में हैं.

---विज्ञापन---

रितेश देखमुख और संजय की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने चौथे दिन घटकर 5.60 करोड़ रुपये रह गया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 39.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस अब तक 46.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं, दूसरी तरफ, जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने चौथे दिन सिर्फ 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 4.28 करोड़ रुपये रहा. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
18:17 (IST) 5 May 2026
Entertainment Live News: Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की चारों ओर चर्चा हो रही है. उन्होंने तमिलनाडु इलेक्शन में जीत हासिल की है और उसके बाद से लगातार उनके सीएम बनने की खबरें तेज हो गई हैं. हालांकि इन सभी के बीच अब उनकी आखिरी फिल्म भी चुनाव रिजल्ट के बाद रिलीज को तैयार है. हाल ही में इसकी रिलीज डेट अनाउंस की गई थी और जन नायकन को सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट भी दे दिया है. वहीं, कहा जा रहा है कि यह मूवी अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

17:58 (IST) 5 May 2026
Entertainment Live News: इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला देंगे आमिर खान

बॉलीवुड स्टार आमिर खान आने वाले दिनों में शानदार वापसी करने जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनकी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने को को है. इस कतार में कई शानदार फिल्मों का नाम शामिल हैं. आइए आज आमिर खान की कुछ अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं. इनमें से एक फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होने को है....पूरी खबर पढ़ें

17:33 (IST) 5 May 2026
Entertainment Live News: कौन है 'महाभारत' की द्रौपदी रूपा गांगुली?

4 मई को बंगाल इलेक्शन का रिजल्ट आया है. जिसमें बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है. इतना ही नहीं इस इलेक्शन में महाभारत में द्रौपदी का रोल कर चुकी रूपा गांगुली ने भी बाजी मारी है. रूपा गांगुली जो एक वक्त पर भारतीय टेलीविजन का जाना मानी चेहरा हुआ करती थीं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रूपा गांगुली, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया छोड़ राजनीति में अपनी एक अलग पहचान हासिल की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:32 (IST) 5 May 2026
Entertainment Live News: Lock Up 2: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बनेंगी ‘लॉक अप 2’ का हिस्सा?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर खबर आ रही है कि वह टीवी रियलिटी शो लॉक अप 2 का हिस्सा बन सकती हैं और इस बार कंगना रनौत नहीं, बल्कि कोई और सुपरस्टार इस शो को होस्ट कर सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:58 (IST) 5 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: सड़क हादसे में दिग्गज अभिनेता का निधन

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर संतोष नायर का निधन हो गया है. एक्टर संतोष नायर की मौत एक सड़क हादसे में हुई. उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

11:43 (IST) 5 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: बेटी जान्हवी कपूर की शादी की खबरों पर बॉनी कपूर ने तोड़ चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी किसी फिल्म या किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा की विषय बनी हुईं. जिस पर अब जान्हवी के पापा बॉनी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. पढ़ें पूरी खबर...

10:35 (IST) 5 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: एक-दूसरे की बहों में दिखें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इस समय अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. यही कारण है कि ये दोनों स्टार्स इस साल मेट गाला 2026 में भी नहीं पहुंचे. हालांकि, फिल्म ‘किंग’ के सेट से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें शाहरुख और दीपिका एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं. इन तस्वरों और वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म का कोई रोमांटिक ट्रैक है. ‘किंग’ के सेट से सामने आई इन तस्वीरों को देख फैंस भी बेहद खुश हैं.

First published on: May 05, 2026 10:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.