Himanshi Khurana: ‘बिग बॉस 13’ से पॉपुलर हुई पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अचानक सुर्खियों में छा गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमांशी को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसे लेकर अब पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया है…पूरी खबर पढ़ें
हर एक कलाकार की फिल्मी दुनिया में आने की अपनी कहानी होती है. आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिसने फिल्मी दुनिया में आने के लिए बैंक की नौकरी छोड़ दी. एक्ट्रेस एक बहुत बड़े परिवार से आती हैं. कई फिल्मों में काम किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई. चलिए जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड में तमाम हॉरर फिल्में बनी हैं, जिन्हें देख रूह कांप जाएगी. हालांकि इंडस्ट्री में कई हॉरर कॉमेडी फिल्में भी बनाई गई हैं, जो लोगों को डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं. लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग के वक्त कहा जाता है एक्ट्रेस पॉसेस्ड हो गई थी, यानी कि आम भाषा में कहें तो उनके ऊपर भूत आ गया था और सेट पर मौजूद सभी लोग उन्हें देख सहम गए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर..
विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ की कहानी ने हर किसी को चौंका दिया. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म आपको पल-पल कंफ्यूज करती है. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी के आगे आपको ‘महाराजा’ भी फीकी लगेगी. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को लोगों ने खूब प्यार दिया. हालांकि अब अफवाह उड़ रही है कि अक्षय खन्ना से पहले ये रोल साउथ के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन को ऑफर मिला था. हालांकि एक्टर ने खुद अब चल रही इन अफवाहों की सच्चाई बताई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड सिनेमा में 80 और 90 के दशक की कुछ ऐसी हसीनाएं भी हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई और सालों तक राज किया. हालांकि आज हम कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बात करने वाले हैं, जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं. हालांकि इन एक्ट्रेसेस की मौत काफी दर्दनाक रही है. कुछ की मौत की मिस्ट्री भी आज तक नहीं सुलझ पाई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
Shahid Kapoor New Movie O Romeo: शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना पुराना जादू चला दिया है. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार ओपनिंग की है. यह फिल्म पिछले 6 सालों में शाहिद की सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनके वकील भास्कर ने मीडिया से बातचीत करते हुए केस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं. वकील ने बताया है कि राजपाल यादव अब तक 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं और बाकी रकम चुकाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड के सबसे चहेते गायक अरिजीत सिंह ने संगीत की दुनिया में एक नया और आध्यात्मिक मोड़ ले लिया है. जनवरी 2026 में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर करोड़ों फैंस को चौंकाने वाले अरिजीत अब भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. महाशिवरात्रि के पावन अवसर से ठीक पहले उन्होंने अपना नया सिंगल गाना रिलीज किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
वैलेंटाइन डे पर हर साल बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होती हैं. इस बार शाहिद कपूर की ओ रोमियो और शनाया कपूर-आदर्श गौरव की तू या मैं रिलीज हुई है. जिसमें से शाहिद की फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ से ऊपर की कमाई की है और तू या मैं ने 55 लाख कमाए हैं. वहीं, बॉलीवुड की तमाम ऐसी फिल्में है, जो कि वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हो चुकी हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म फ्लॉप रही है और कौन सी हिट. यहां पढ़ें पूरी खबर..
साउथ सुपरस्टार धनुष को एक प्रोडक्शन हाउस थेनांडल फिल्म्स ने कानूनी नोटिस भेजा है. साथ ही प्रोडक्शन हाउस 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. कंपनी का आरोप है कि धनुष की वजह से प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ. पढ़ें पूरी खबर…
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने पहले दिन 8.25 करोड़ की शानदार कमाई की. वहीं, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 9.75 करोड़ की कमाई की है.
इसके साथ ही हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रहीं मधुबाला का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था, भारतीय फिल्मों की पहली एक्ट्रेस देविका रानी ने उन्हें ‘मधुबाला’ नाम दिया था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1942 में आई फिल्म ‘बसंत’ से की थी, उस वक्त वो सिर्फ 9 साल की थी. उन्होंने अपने 27 साल के फिल्मी करियर में करीब 70 फिल्मों में काम किया, जिनमें ज्यादातर हिट रहीं. 23 फरवरी 1969 को 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर विक्रम भट्ट इन दिनों 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के चलते जेल में बंद हैं. इसी बीच 13 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई कर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को अंतरिम जमानत दे दी. इसी बीच उनकी फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ के कुछ क्रू मेंबर ने मिड-डे को बताया कि डायरेक्टर ने उनकी फीस भी अभी तक नहीं दी है. जहां मेकअप आर्टिस्ट स्नेह शर्मा ने दावा किया कि 1 लाख रुपये का इंतजार है. एक अन्य क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है कि उनके 20 लाख रुपये बकाया हैं.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर विक्रम भट्ट इन दिनों 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के चलते जेल में बंद हैं. इसी बीच 13 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई कर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को अंतरिम जमानत दे दी. इसी बीच उनकी फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के कुछ क्रू मेंबर ने मिड-डे को बताया कि डायरेक्टर ने उनकी फीस भी अभी तक नहीं दी है. जहां मेकअप आर्टिस्ट स्नेह शर्मा ने दावा किया कि 1 लाख रुपये का इंतजार है. एक अन्य क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है कि उनके 20 लाख रुपये बकाया हैं.
इसके साथ ही हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रहीं मधुबाला का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था, भारतीय फिल्मों की पहली एक्ट्रेस देविका रानी ने उन्हें 'मधुबाला' नाम दिया था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1942 में आई फिल्म 'बसंत' से की थी, उस वक्त वो सिर्फ 9 साल की थी. उन्होंने अपने 27 साल के फिल्मी करियर में करीब 70 फिल्मों में काम किया, जिनमें ज्यादातर हिट रहीं. 23 फरवरी 1969 को 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने पहले दिन 8.25 करोड़ की शानदार कमाई की. वहीं, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 9.75 करोड़ की कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…