---विज्ञापन---

Entertainment Hindi LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद फिल्ममेकर का बड़ा फैसला, बोले- राजनीतिक यात्रा समाप्त…

Entertainment in Hindi LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद फेमस बंगाली फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती ने एक बड़ा फैसला लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment LIVE Update in Hindi: फिल्म निर्माता से राजनेता बने फेमस बंगाली फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है. मालूम हो कि राज चक्रवर्ती इस बार टीएमसी की टिकट बैरकपुर से चुनाव लड़ रहे थे, जहां उन्हें भाजपा के कौस्तव बागची ने हरा दिया. राज चक्रवर्ती को 15,822 वोटों से हार मिली. इस हार के बाद राज चक्रवर्ती राजनीतिक यात्रा समाप्त करने का फैसला किया है. सोशल मीडिया पर एक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जीवन में जब भी मुझे कोई जिम्मेदारी दी गई है, मैंने उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की कोशिश की है.’

राज चक्रवर्ती ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘एक निर्देशक के रूप में मैंने हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए से लोगों का मनोरंजन करनेकी कोशिश की है. 2021 में मैंने राजनीति में कदम रखा और मुझे विधायक के रूप में सेवा करने का अवसर मिला. यह चेप्टर 2026 में समाप्त हो रहा है, और इसके साथ ही मेरी राजनीतिक यात्रा भी समाप्त हो रही है.’

---विज्ञापन---

रितेश देखमुख और संजय की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 52.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 62.42 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. मोहन लाल और मामूटी की फिल्म ‘पैट्रियट’ ने 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 0.93 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल मात्र 26.98 करोड़ का कारोबार किया है. वर्ल्डवाइड लेवल पर अब तक 72.80 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
00:01 (IST) 9 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: Prime Video का हिस्सा बनेगा MX प्लेयर, क्या बदलेंगे सब्सक्रिप्शन प्लान?

Amazon Prime Video And MX Player: अमेजन ने प्राइम वीडियो और MX प्लेयर को एक साथ लाने का बड़ा फैसला किया है. अब यूजर्स को 'मिर्जापुर' जैसे प्रीमियम शोज और MX प्लेयर के पॉपुलर फ्री शोज के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं होगी. जानिए इस बड़े बदलाव का आपके सब्सक्रिप्शन और एक्सपीरियंस पर क्या असर होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें...

23:37 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: 'गुल्लक' सीजन 5 की रिलीज का हुआ खुलासा?

मिश्रा परिवार की खट्टी-मीठी यादों का नया पिटारा 'गुल्लक सीजन 5' जल्द ही सोनी लिव पर दस्तक देने वाला है. इस बार सीरीज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा—अन्नू भैया का चेहरा बदल गया है! वैभव राज गुप्ता की जगह अब अनंत जोशी इस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें...

23:16 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: थलपति विजय के शपथ ग्रहण में क्या तृषा भी आएंगी नजर?

कल थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं. इस ऐतिहासिक पल के बीच सबकी निगाहें एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर टिकी हैं. फैंस ये देखने को बेताब हैं कि क्या कल के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा शामिल होंगी या नहीं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:37 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन भी तहलका मचा रही 'राजा शिवाजी'

Raja Shivaji Box Office Report Day 8: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने शानदार कलेक्शन के साथ मराठी सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सलमान खान के कैमियो और संजय दत्त के किरदार वाली इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहें हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:40 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: कब आएगा 'पंचायत' का सीजन 5?

फुलेरा गांव की राजनीति और सचिव जी की कहानी का अगला अध्याय यानी 'पंचायत सीजन 5' कब आएगा? यह सवाल हर फैन के मन में है. मेकर्स की खामोशी के बीच, पिछले चार सीजनों की रिलीज डेट्स के आधार पर हमने एक खास विश्लेषण किया है, जो सीजन 5 की रिलीज की तरफ इशारा कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:26 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: Sridevi की चेन्नई प्रॉपर्टी केस में बोनी कपूर की जीत, बेटियां खुश

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के नाम पर चेन्नई में ली गई 2.70 एकड़ जमीन को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में केस चल रहा था. जहां अब कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया. इससे उनके पति बोनी कपूर और उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी ने राहत की सांस ली है.

16:41 (IST) 8 May 2026
रणबीर कपूर या यश, कौन तोड़ पाएगा रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म का रिकॉर्ड?

Highest Grossing Bollywood film 2026: साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिए किसी ऐतिहासिक युद्ध से कम नहीं है. एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है, तो दूसरी तरफ रणबीर कपूर की 'रामायण' और यश की 'टॉक्सिक' जैसी मेगा-बजट फिल्में मैदान में उतरने को तैयार हैं. क्या रणबीर या यश में से कोई रणवीर सिंह के इस 'पहाड़' जैसे रिकॉर्ड को हिला पाएगा? पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:07 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म 'आखरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'आखरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार और इंट्रस्टिंग है. फिल्म का ट्रेलर सीधे सरकार के सिस्टम पर वार करती है, जिसमें कई दमदार डायलॉग्स और वन लाइनर हैं. देखें ट्रेलर...

https://www.instagram.com/p/DYEb2E7jZKl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:51 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘पैट्रियट’ ने कर डाली इतनी कमाई

मोहन लाल और मामूटी की फिल्म ‘पैट्रियट’ ने 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 0.93 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल मात्र 26.98 करोड़ का कारोबार किया है. वर्ल्डवाइड लेवल पर अब तक 72.80 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DX_PMCQD0Q_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:49 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पार किया ये आंकड़ा

रितेश देखमुख और संजय की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 52.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 62.42 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

https://www.instagram.com/reel/DX_K9ihDF_7/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:10 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: मौत की अफवाहों पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने निधन की झूठी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया और बताया कि सोशल मीडिया पर आ रही उनकी मौत की खबरें पूरी तरह से निराधार और फेक हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DYCdbCFpS6k/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

08:49 (IST) 8 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद फिल्ममेकर का बड़ा फैसला

फिल्म निर्माता से राजनेता बने फेमस बंगाली फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है. मालूम हो कि राज चक्रवर्ती इस बार टीएमसी की टिकट बैरकपुर से चुनाव लड़ रहे थे, जहां उन्हें भाजपा के कौस्तव बागची ने हरा दिया. राज चक्रवर्ती को 15,822 वोटों से हार मिली. इस हार के बाद राज चक्रवर्ती राजनीतिक यात्रा समाप्त करने का फैसला किया है. सोशल मीडिया पर एक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जीवन में जब भी मुझे कोई जिम्मेदारी दी गई है, मैंने उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की कोशिश की है.’

https://www.instagram.com/p/DYCmHrICboc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: May 08, 2026 08:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.