Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: ‘ये भटकाने की कोशिश…’, संजय कपूर की बहन ने दिया प्रिया कपूर को करारा जवाब

Entertainment News in Hindi LIVE: संजय कपूर की बहन मंदिरा ने एक बार फिर प्रिया सचदेव को मुंहतोड़ जवाब दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ते ही जा रहा है. बीते दिन संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. जिसमें संजय और करिश्मा के 2016 में हुए तलाक की डिलेट्स मांगी गई थी. अब इस मामले पर संजय कपूर की बहन मंदिरा का बयान सामने आया है. मंदिरा ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘उसका मकसद चल ​​रही सच्चाई से ध्यान भटकाना है. अगर मेरे भाई को यह बात करिश्मा कपूर से शेयर करना होता तो वे शादी के दौरान ही कर देता. ये सिर्फ असलियत से ध्यान भटकाने की कोशिश है.’

बॉलीवुड एक्ट्रेस रसिका दुग्गल आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘मिर्जापुर’ की बीना त्रिपाठी यानी रसिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 आई फिल्म ‘अनवर’ से की थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद रिसका ने कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट सीरीज में काम किया.

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की कमाई की है. इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 43वें दिन 1.65 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 818.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

19:11 (IST) 17 Jan 2026
जिंदगी में रहमान से ज्यादा 'पक्षपाती' और 'नफरत' करने वाला' कोई नहीं देखा- कंगना रनौत

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म छावा को ‘बांटने वाली’ फिल्म बताया. उनके इस बयान के बाद से हर कोई उन्हें तरह-तरह की बातें सुना रहे हैं. हाल ही में एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी एआर रहमान पर निशाना साधा है. कंगना ने कहा साफ-साफ कहा है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में उनसे ज्यादा पक्षपाती और नफरत करने वाला इंसान नहीं देखा है...पूरी खबर पढ़ें

17:51 (IST) 17 Jan 2026
Entertainment News LIVE: सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से चिढ़ा चीन

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान अपनी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के जरिए साल 2026 में बड़ा धमाका करने वाले हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके टीजर ने पड़ोसी देश चीन में हलचल मचा दी है. चीन के सरकारी मीडिया ने फिल्म पर तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाया है. यह मामला इतना बढ़ गया कि बात कूटनीतिक गलियारों तक पहुंच गई. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए चीन को कड़ा संदेश दिया है. फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है, जिसे लेकर अब दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:35 (IST) 17 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Javed Akhtar Birthday: कौन है Shabana Azmi की सौतन?

इंडियन सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों और गीतकारों में से एक जावेद अख्तर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी जादुई कलम से शब्दों को पिरोने वाले जावेद अख्तर की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा का विषय रही है. हालांकि दुनिया उन्हें और शबाना आजमी को एक मिसाल के तौर पर देखती है, लेकिन इस कहानी का एक और पहलू भी है और वो है उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी. दरअसल हनी ईरानी खुद एक बेहतरीन लेखिका और अभिनेत्री रही हैं, लेकिन आज वो लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहती हैं. आइए जानते हैं उनकी और जावेद अख्तर की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:54 (IST) 17 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan: फिर लौटे किंग खान 'डॉन' बनकर!

'डॉन 3' के लिए जब से निर्देशक फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के नाम का ऐलान किया था, तभी से शाह रुख खान के फैंस काफी निराश थे. वहीं अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहानी में एक नया मोड़ आया है. खबर है कि रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो सकते हैं और शाह रुख खान की वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं. लेकिन किंग खान इतनी आसानी से 'डॉन' का चश्मा पहनने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने फिल्म के मेकर्स के सामने एक खास शर्त रखी है, जिसके पूरे होने पर ही वह इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:16 (IST) 17 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन को है इस बात का पछतावा

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में बताया कि उन्हें कुछ बातों का काफी पछतावा है. इसके बारे में अमिताभ ने अपने नए ब्लॉग में बताया है.इसमें उन्होंने इस बात का अफसोस जताया कि समय रहते वो अपने काम से जुड़ी कई बातें नहीं सीख पाए. पढ़े पूरी खबर...

10:31 (IST) 17 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कैसी रही बॉक्स ऑफिस पर Happy Patel या Rahu Ketu की ओपनिंग?

वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की कमाई की है.

https://www.instagram.com/reel/DTZiQl4CLpK/?utm_source=ig_web_copy_link

09:15 (IST) 17 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 41 साल की हुई एक्ट्रेस रसिका दुग्गल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रसिका दुग्गल आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘मिर्जापुर’ की बीना त्रिपाठी यानी रसिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 आई फिल्म ‘अनवर’ से की थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद रिसका ने कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट सीरीज में काम किया.

https://www.instagram.com/p/DTjvksxiLIl/?utm_source=ig_web_copy_link

08:34 (IST) 17 Jan 2026
Entertainment News LIVE: संजय कपूर की बहन ने दिया प्रिया कपूर को करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ते ही जा रहा है. बीते दिन संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. जिसमें संजय और करिश्मा के 2016 में हुए तलाक की डिलेट्स मांगी गई थी. अब इस मामले पर संजय कपूर की बहन मंदिरा का बयान सामने आया है. मंदिरा ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘उसका मकसद चल ​​रही सच्चाई से ध्यान भटकाना है. अगर मेरे भाई को यह बात करिश्मा कपूर से शेयर करना होता तो वे शादी के दौरान ही कर देता. ये सिर्फ असलियत से ध्यान भटकाने की कोशिश है.’

First published on: Jan 17, 2026 08:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.