---विज्ञापन---

Entertainment News Live: The 50 की भव्या सिंह ने Divya Agarwal को कहा ‘गोल्ड डिगर’, शादी पर उठे सवालों से शो में मचा हड़कंप

Entertainment News in Hindi Live: The 50 के एपिसोड के दौरान भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल को जमकर खरी खोटी सुनाई है. भव्या ने इस बीच दिव्या को गोल्ड डिगर तक कहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live Update in Hindi: रियलिटी शो द 50 की शुरुआत 1 फरवरी से हो चुकी है. इस शो के बैल और बुद्धि टास्क के बाद भव्या ने दिव्या पर अपनी भड़ास निकाली जब दिव्या ने अर्चना गौतम को लेकर कहा कि उसके पास बुद्धि नहीं है. दिव्या की ये बात अर्चना की दोस्त भव्या भड़क गई थीं. इसके बाद दोनों के बीच बहस तब शुरू हुई जब टास्क खत्म होने के बाद दिव्या वॉशरूम पहुंची और वहां पर भव्या से टिश्यू मांगा. लेकिन भव्या ने देने से इनकार कर दिया. हालांकि बाद में दिव्या बेडरूम में जाकर रिद्धि के आगे रोने लगी.

इसके बाद भव्या वहां पहुंची और गुस्से से कहने लगीं,”ये इतनी नकली लड़की है, कोई हैरानी नहीं है कि लोग इसे गोल्ड डिगर कहते हैं और मैंने इससे पॉ़डकास्ट में पूछा था कि, चाहे रिकॉर्ड देख लेना कि कभी रियलिटी शो करोगे? इसने बोला था कि नहीं, मैं बिग बॉस जीत चुकी हैं. क्या उखाड़ लिया तुमने. तुमने कुछ नहीं किया जिंदगी में फेक औरत है. इसके आगे भव्या ने कहा, “दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर पर फूटे थे और मैंने फोड़े थे. आज तक कभी मैंने बोला नहीं और कभी पॉडकास्ट पर भी नहीं बोला. कभी बोलूंगी नहीं, क्योंकि इनका खुद का फैमिली मैटर था और इसने मुझे इन्वॉल्व किया. भीख मांगती थी लोगों से घर आ जाओ, मिल लो, ये अपने पति से अलग रहती है.”

---विज्ञापन---

मर्दानी 3 के कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी. बॉर्डर 2 के क्रेज के बीच मूवी ने पहले दिन 4 करोड़ कमाए थे.वहीं, फिल्म धीमी रफ्तार से चल रही है, लेकिन उसके बाद भी यह ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 10वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से मूवी ने अभी तक 35.65 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:12 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment News: ‘बॉर्डर 2’ ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है...आइए जानते हैं

21:31 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment News: Spirit से हुआ Prakash Raj का पत्ता साफ?

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज को फिल्म से बाहर निकालने की खबरें सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गईं हैं, तरह-तरह के दावे सामने आ रहे हैं, इस बीच खुद एक्टर ने सामने आकर सच बताया, आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा?... आइए जानते हैं

20:37 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment News: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट आई सामने

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली ऐतिहासिक फिल्म 'लाहौर 1947' की थिएटर रिलीज डेट घोषित कर दी है. फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के हफ्ते में आ रही है. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में होंगे.

18:20 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment News: ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड’ का इमोशनल गाना ‘ओ माई री’ रिलीज हो गया है. इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है.

https://www.instagram.com/reel/DUhoWwKEmAV/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

17:12 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment Live News: भाबीजी घर पर है के ‘विभूति मिश्रा’ से क्या है सलमान खान का रिश्ता?

टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ इन दिनों अपने दूसरे सीजन और फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है. वैसे ‘भाभीजी घर पर हैं’ के सभी कास्ट बहुत पॉपुलर हैं, लेकिन शो के ‘विभूति नरायण मिश्रा’ की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. शो में ये किरदार एक्टर आसिफ शेख निभा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आसिफ शेख का सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक खास रिश्ता है जिसके बारे में खुद एक्टर ने खुलासा किया है?.... पूरी खबर पढ़ें

15:02 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment Live News: भाबीजी घर पर है के 'विभूति जी' की नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान

टीवी शो भाबीजी घर पर है पूरे देशभर में काफी पसंद किया जाता है. शो के किरदार और कहानी को भरपूर प्यार मिलता है. इसमें में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार में एक्टर आसिफ शेख नजर आते हैं. आसिफ फिल्मी दुनिया के जाने-माने एक्टर रहे हैं, उनके पास एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है...आइए जानते हैं

14:16 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment Live News: वाराणसी के इस सीन को शूट करने में एसएस राजामौली के लगे 60 दिन

एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म के एक सीन को लेकर बात की, जो कि रामायण से इंस्पायर है. उन्होंने बताया कि 25 मिनट के इस सीन को शूट करने में उन्हें 60 दिन का वक्त लगा है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि भगवान राम के लुक में महेश बाबू को देखकर वह हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा कि फिल्म में महेश बाबू का किरदार सबसे यादगार है उनके लिए. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:56 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment Live News: फहद फासिल की आवेशम का बनेगा सीक्वल, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

फहद फासिल स्टारर फिल्म 'आवेशम' साल 2024 में रिलीज हुई थी और यह एक बड़ी हिट साबित हुई थी. 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 156 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, अब फहद फासिल ने कंफर्म किया है कि इस मूवी का सीक्वल बनने जा रहा है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग भी साल 2027 या 2028 में शुरू होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:11 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment Live News: राहुल रॉय डेब्यू फिल्म से बने थे स्टार, 11 दिनों में साइन की थी 47 फिल्में

राहुल रॉय आज अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं. एक्टर अपनी डेब्यू फिल्म आशिकी के लिए जाने जाते हैं और इनकी यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. आशिकी के कारण राहुल रॉय रातों रात स्टार बन गए थे. इस मूवी के बाद उन्होंने सिर्फ 11 दिनों में 47 फिल्में साइन की थी. बता दें कि राहुल रॉय और शाहरुख खान बैचमेट रह चुके हैं. दोनों एक ही फिल्म में साथ पढ़ें हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

08:37 (IST) 9 Feb 2026
Entertainment Live News: 12 साल छोटे सैफ अली खान से अमृता सिंह ने रचाई थी शादी, फिर हुआ तलाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 9 फरवरी 1958 को दिल्ली में हुआ था. सभी जानते हैं कि उन्होंने खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और 13 साल बाद तलाक हो गया. कपल के दो बच्चे हैं एक बेटी है सारा अली खान और बेटे का नाम इब्राहिम अली खान है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Feb 09, 2026 08:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.