---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: ‘विश्वास और सपनों की…’, जम्मू-कश्मीर टीम की रणजी ट्रॉफी जीत पर भावुक हुए अनुपम खेर, लिखी दिल की बात

Entertainment News in Hindi LIVE: जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम की पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने दिल खोलकर खुशी जाहिर की है. एंटरटेनमेंटट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम की पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर जमकर खुशी जाहिर की है. अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम की खूब सराहना की. साथ ही उन्होंने इसे ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला बताया है. उन्होंने लिखा, ‘रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच जीतना सिर्फ स्कोरबोर्ड पर जीत नहीं है… यह विश्वास, दृढ़ता और सपनों की जीत है.’

आज फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. क्रिस्टल डिसूजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आए सीरियल ‘काहे ना कहे’ से की थी. इसके बाद साल 2008 में क्रिस्टल स्टार प्लस के ‘कस्तूरी’ में दिखाई दी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2011 में आए सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली है. साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ में क्रिस्टल डिसूजा के काम की काफी तारीफ की गई और पूरे सोशल मीडिया पर छा गई.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की विवादों में घिरी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 5.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंटट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:27 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment Live News: इस दिन रिलीज होगा Dhurandhar The Revenge का ट्रेलर, जान लें डिटेल्स

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर को लेकर हाल ही में डिटेल्स सामने आ गई हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म की पहली झलक किस दिन देखने को मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर.

https://www.instagram.com/p/DVWSi0IjNSE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

22:24 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment Live News: Us-Iran War पर आया नोरा फतेही का रिएक्शन, बोलीं- 'मैं अंदर तक हिल गई'

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और लगातार बिगड़ते हालातों को पूरी दुनिया देख रही है. ईरान के प्रेसिडेंट खामेनेई की मौत हो चुकी है और इस घटना ने भी सभी को हिला दिया है. तमाम भारतीय सेलेब्स भी दुबई में फंसे हुए हैं. इन सभी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि वह इन हालातों को देख अंदर तक हिल गई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

22:23 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment Live News: The Kerala Story 2 के शोज हुए कैंसिल, थिएटर के बाहर जलाए गए पोस्टर

विपुल शाह की निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि फिल्म को लेकर रिलीज से पहले जमकर विवाद हुआ था, जो कि अभी तक नहीं थमा है. दरअसल, आज केरल में फिल्म के तमाम शोज कैंसिल किए गए हैं और थिएटर के बाहर पोस्टर जलाए गए और फाडे़ गए. यहां पढ़ें पूरी खबर..

19:23 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment Live News:US-Iran War के बीच दुबई में फंसी ये बंगाली एक्ट्रेस, परिवार ने दी जानकारी

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है. इस बीच तमाम फिल्मी सितारे दुबई में फंसे हुए हैं. यहां तक कि एक बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली और उनके बेटे युवान भी वहां फंस गई है. जिसकी जानकारी खुद उनके परिवार ने दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

18:57 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment Live News: इम्तियाज अली बनाएंगे जब वी मेट का सीक्वल? नजर आएंगे ये एक्टर्स

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी साल साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में शाहिद ने आदित्य और करीना ने गीत का रोल किया था. फिल्म 2007 की जबरदस्त हिट थी. इस रोमांटिक मूवी ने आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है. हालांकि लंबे वक्त के बाद भी इस मूवी के सीक्वल की डिमांड आती ही रहती है. वहीं, अब इम्तियाज ने इन डिमांड को लेकर जब वी मेट के सीक्वल को लेकर बात की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:10 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment Live News: शादी के बाद रश्मिका विजय पहुंचे तिरुपति बालाजी मंदिर, लिया आशीर्वाद

26 फरवरी को उदयपुर में रीति रिवाजों से शादी करने के बाद रश्मिका और विजय हैदराबाद वापस आ गए हैं. कपल ने इसके बाद आज तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान वेकंटेश्वर का आशीर्वाद लिया और इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर करते हुए मिठाई बांटी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVVZhIHEv9X/?utm_source=ig_web_copy_link

15:28 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: खामेनेई की मौत पर नाचती-झूमती नजर आई एक्ट्रेस

28 फरवरी को देर रात अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर अटैक कर सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई को मार दिया. ऐसे में दुनियाभर में अब मातम के साथ-साथ जश्न भी मनाया जा रहा है. इसी बीच ईरान की रहने वाली एक बॉलीवुड अदाकारा ने भी खामेनेई की मौत का जश्न मनाया है.

ये अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि ‘तेहरान’ सीरीज की लीड एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी हैं. एलनाज हमेशा से ईरान देश से जुड़े मुद्दे पर बोलती आई हैं. अब उन्होंने खामेनेई की मौत के बाद एक वीडियो शेयर किया है. एलनाज ने खामेनेई की मौत के ठीक बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ‘गिव इट टू हर’ सॉन्ग पर नाचती-झूमती हुई दिख रही हैं. एलनाज ने वीडियो के कैप्शन पर लिखा है, “जब लेफ्टीस मुझसे असहमत थे और अब वे जानते हैं कि मैं सही थी.” “हम एक तानाशाह की मौत का जश्न मना रहे हैं दोस्तों. खामेनेई चला गया.”

https://www.instagram.com/reel/DVVQn3_gkdb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:41 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: TV की सबसे रईस एक्ट्रेस कौन?

इंडियन टीवी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक ऐसी अदाकाराएं हैं, जिनकी अदाओं पर लोग दीवाने हैं. लेकिन क्या आपको टीवी की सबसे अमीर एक्ट्रेसे के बारे में जानते हैं. आपको लग रहा होगा कि श्वेता तिवारी, रूपाली गांगुली, या स्मृति ईरानी टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस होंगी, लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि इन तीनों में से कोई नहीं हैं...आइए ये पूरी लिस्ट देखते हैं.

13:45 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगा Meri Zindagi Hai Tu का नया एपिसोड?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का रोमांटिक ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' को लेकर इस समय काफी बज बना हुआ है. 'मेरी जिंदगी है तू' के 32वें एपिसोड पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. शो का 32वां एपिसोड पाकिस्तान में शनिवार, 28 फरवरी 2026, को रात 10:30 बजे (PKT) रिलीज किया गया. पढें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DVVErELCBFg/?utm_source=ig_web_copy_link

13:42 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Thalapathy Vijay के बेटे ने पापा को किया Unfollow

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इस समय अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अपने पापा विजय को अनफॉलो कर दिया है. इससे विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच पारिवारिक कलह की अटकलें और तेज हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DVVOh4AAXVH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:01 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘The Kerala Story 2’ की दूसरे दिन की कमाई

बॉलीवुड की विवादों में घिरी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 5.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DVLVfhmifGj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:55 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का जन्मदिन आज

आज फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. क्रिस्टल डिसूजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आए सीरियल ‘काहे ना कहे’ से की थी. इसके बाद साल 2008 में क्रिस्टल स्टार प्लस के ‘कस्तूरी’ में दिखाई दी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2011 में आए सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली है. साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ में क्रिस्टल डिसूजा के काम की काफी तारीफ की गई और पूरे सोशल मीडिया पर छा गई.

https://www.instagram.com/p/DVLajMxiBzT/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:40 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: जम्मू-कश्मीर टीम की रणजी ट्रॉफी जीत पर भावुक हुए अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम की पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर जमकर खुशी जाहिर की है. अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम की खूब सराहना की. साथ ही उन्होंने इसे ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला बताया है. उन्होंने लिखा, ‘रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच जीतना सिर्फ स्कोरबोर्ड पर जीत नहीं है… यह विश्वास, दृढ़ता और सपनों की जीत है.’

https://www.instagram.com/p/DVTs8VMgm5l/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Mar 01, 2026 10:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.