---विज्ञापन---

Entertainment News Live: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ में दिखी कांटे की टक्कर, जानें दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की?

Entertainment News in Hindi Live: हेरा फेरी 3 को लेकर एक बार फिर से विवाद छिड़ गया है. दरअसल, साउथ के एक प्रोडक्शन हाउस ने दावा किया है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट्स उनके पास है ना कि नाडियाडवाला के पास. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live Update in Hindi: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बीच मुकाबला जारी रहा. जहां रानी मुखर्जी की फिल्म अपनी धीमी लेकिन स्थिर रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वहीं सनी देओल की फिल्म अब 300 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है.

बार एंड बेंच द्वारा गुरुवार को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने एक याचिका दायर की है और इसमें कहा गया है कि नाडियाडवाला को मलयालम मूल फिल्म रामजी राव स्पीकिंग(1989) की केवल एक हिंदी रीमेक बनाने का अधिकार मिला था, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और वो साल 2000 की हेरा फेरी थी. हालांकि नाडियाडवाला ने इसके सीक्वल फिर हेरा फेरी का निर्माण किया और अब उन्होंने तीसरे पार्ट के राइट्स एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं. इस बारे में सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के एमडी जीपी विजयकुमार ने एचटीसी से बात की और कहा, “मैंने 2022 में रामजी राव स्पीकिंग के मूल निर्माता आदित्य फिल्म्स से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के सभी राइट्स खरीद लिए थे. उन्होंने मुझे बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला को फिल्म का एक हिंदी वर्जन बनाने का राइट दिया था लेकिन उन्होंने दूसरा पार्ट भी बनाया जो 2006 में आई थी. उन्हें सीक्वल या प्रीक्वल बनाने या राइट्स का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है.”

---विज्ञापन---

शुक्रवार 6 फरवरी को संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2’ रिलीज हुई है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 0.50 करोड़ यानी कि 50 लाख का कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरी ओर साउथ फिल्म ‘विथ लव’ ने भी दस्तक दी. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ से बेहतरीन शुरुआत की है. इस मूवी ने वध 2 को पीछे छोड़ दिया है.

23:50 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' में दिखी कांटे की टक्कर

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' अब 300 करोड़ रुपये कमाने से महज एक कदम दूर है, जो इसकी जबरदस्त कामयाबी को दर्शाता है. वहीं 'मर्दानी 3' ने भी शनिवार को अपनी कमाई में सुधार किया है और 30 करोड़ के करीब पहुंच गई है. वीकेंड पर इन दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:40 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: 'Dhurandhar 2' ने रिलीज से पहले ही किया 245 करोड़ का कलेक्शन

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस की चर्चाओं में सबसे ऊपर है. फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच इतना जबरदस्त क्रेज है कि इसने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. बिना एक भी टिकट बेचे फिल्म ने करोड़ों का मुनाफा कमाकर सबको हैरान कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:54 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदली

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदल गई है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारों की मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. रिलीज डेट का यह बदलाव फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दिलाने में मदद कर सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

https://www.instagram.com/reel/DUdOntpE87U/?utm_source=ig_web_copy_link

15:04 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: Mary Kom फेम एक्टर का निधन

फिल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा के गुरु का किरदार निभाकर फेमस हुए सुनील थापा का निधन हो गया है. उन्होंने 68 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. पढ़ें पूरी खबर...

14:32 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: स्मृति मंधाना की मां ने किया पलाश मुच्छल को रोस्ट

बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार भी पलाश अपनी एक्स मंगेतर स्मृति मंधाना की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं. हाल ही में स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लगातार दूसरी बार वुमन प्रीमियर लीग (WPL) की ट्रॉफी जीत ली है. इसी बीच बेटी की इस जीत पर स्मृति मंधाना की मां ने पलाश मुच्छल को रोस्ट किया.

14:31 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: 'धुरंधर' की एक छोटी सी बंदूक की डिटेलिंग से आई मीम्स की बहार

धुरंधर ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के एक सीन को लेकर आदित्य धर ने अपनी बातें फैंस के आगे रखी थी कि किस तरह से रणवीर सिंह(हमजा) और और दानिश पंडोर (मजहरी) ने अलग-अलग तरह से गन पकड़ी है. हमजा ने उंगली ट्रिगर से दूर रखी थी, जबकि उजैर अपनी उंगली ठीक ट्रिगर पर रखता है. इसी को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा दिया है. इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग आदित्य का मजाक बना रहे हैं और लगातार ट्विटर पर इसके मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:28 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: ओ रोमियो के सॉन्ग लॉन्च पर शाहिद कपूर को फैंस ने घेरा, स्टेज छोड़ने पर मजबूर हुए एक्टर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी फिल्म ओ रोमियो के गाने पान की दुकान के लॉन्च पर पहुंचे थे. जहां पर शाहिद ने जब कुछ लोगों को स्टेज पर आकर डांस करने को कहा तब वहां कुछ की जगह कई सारे फैंस पहुंच गए. इससे भीड़ बेकाबू हो गई और सभी ने एक्टर को चारों ओर से घेर लिया. जिसके बाद सिक्योरिटी को आगे आना पड़ा और फिर एक्टर स्टेज से उतर कर चले गए. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DUa8YwSDEmw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

14:23 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: 'हेरा फेरी 3' को लेकर शुरू हुआ एक और बवाल

हेरा फेरी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. फिल्म के दोनों पार्ट्स जबरदस्त हिट रहे और अब मेकर्स हेरा फेरी 3 लेकर आ रहे हैं. लेकिन हेरा फेरी 3 को लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया है. दरअसल, प्रोडक्शन हाउस सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने दावा किया है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का कॉपीराइट उनके पास है ना कि नाडियाडवाला के पास.

10:50 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: T20 World Cup 2026 से पहले सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान को दी ये सलाह

7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच में खेलने से इनकार कर दिया है. लेकिन अब इसको लेकर सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सलाह दी है. उन्होंने कहा है, "मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान श्रीलंका आए और भारत के खिलाफ मैच खेले. भारत पाकिस्तान की टीमों के बीच वैसी ही खूबसूरत राइवलरी है जैसी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में है." यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Feb 07, 2026 10:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.