https://www.instagram.com/reel/DTvPeI-DCbW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
Entertainment News Live Update in Hindi: थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज को लेकर अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है. फैंस को उम्मीद है कि आज उन्हें फिल्म की रिलीज डेट मिल जाएगी. हालांकि अभी तक अदालत का फैसला नहीं आया है.
थलापति विजय की आखिरी फिल्म को लेकर कोर्ट में सुनवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है. बताया जा रहा है कि ‘जना नायकन’ का मामला आइटम 17 पर है. वहीं अभी कोर्ट में आइटम 12 पर सुनवाई होने के बाद आइटम 13 की सुनवाई हुई. इसके बाद आइटम 14 आया. यानी अभी इस मामले पर सुवनाई के लिए इंतजार करना होगा.
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार का सोमवार रात को एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद कार में सवार ड्राइवर को हॉस्पिटल भेज दिया गया. बता दें कि अक्षय कुमार एक शूटिंग से लौट रहे थे. उनकी मर्सिडीज कार के आगे उनकी सिक्योरिटी वैन चल रही थी. जहां उनकी सिक्योरिटी वैन की एक ऑटो से टक्कर हो गई.
सिनेमाघरों में इस समय दो नई फिल्में, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ऑडियंस के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं ‘Rahu Ketu’ का सोमवार को कलेक्शन भी लगभग 40 लाख रुपये के आस-पास रहा.
इसके साथ ही ‘बिग बॉस 4’ की कंटेस्टेंट रहीं अभिनेत्री डॉली बिंद्रा आज यानी 20 जनवरी को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब हंसाया भी है और बिग बॉस के घर में जिस तरह से उन्होंने गुस्सा दिखाया था, उसे लोग आज भी नहीं भूलते हैं.
वहीं, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘Dhurandhar’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, लेकिन अब फिल्म के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल ‘धुरंधर’ का 46वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन काफी कम हुआ, जिससे अब फिल्म के लिए भारत में 850 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना मुश्किल होता नजर आ रहा है. दरअसल 23 जनवरी को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होगी. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को लगभग 1.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट ने थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर अपना फैसला सुना दिया है. फिल्म के मेकर्स को अभी भी कोई राहत नहीं मिली है. 20 जनवरी को मद्रास हाई कोर्ट ने निर्माताओं और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से संबंधित मामले में सुनवाई की. इस दौरान मुख्य न्यायाधीशों की पीठ ने दोनों ही पक्षों के तर्क सुने और कुछ घंटों चली सुनवाई के बाद अदालत ने फैसले को सुरक्षित रखा है...पूरी खबर पढ़ें
सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म 23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. फिल्म का नया गाना इन दिनों हर जगह छाया हुआ है. वहीं अब जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के गाने लिखने से मना कर दिया था.
https://www.instagram.com/p/DTuKplpj8Gz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एक बार फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. उन्होंने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, " "हमारे परिवार का नया सदस्य!जी हां! हम फिर से प्रेग्नेंट हैं, आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की ज़रूरत है,प्यार समेत एटली, प्रिया, मीर, बेकी, यूकी, चोकी, कॉफी और गूफ़ी." यहां पढ़ें पूरी खबर..
https://www.instagram.com/p/DTuLGN4DNXE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर लगातार सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. मूवी ने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज को तैयार है और इस मूवी के टीजर को A सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड से मिल चुका है. इसके अलावा मूवी के सीक्वल का टाइटल धुरंधर द रिवेंज होने वाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
मेगास्टार चिरंजीवी. जो कि 70 साल की उम्र में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. एक्टर की फिल्म माना शंकर वर प्रसाद गारू सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने महज 9 दिनों में 165 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी ने उनकी पुरानी हिट फिल्मों के भी रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर बीते लंबे वक्त से तलाक की अफवाहें चल रही हैं. यहां तक ये भी कहा गया कि गोविंदा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा है. हालांकि इन खबरों को लेकर अब एक्टर के भांजे विनय आनंद ने बयान दिया है और उन्होंने कहा, ""मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि मेरे मामा और मामी का रिश्ता हमेशा मजबूती से और प्राइवेट बना रहे. यह मेरी एकमात्र इच्छा है." यहां पढ़ें पूरी खबर..
इंटरटेनमेंट लवर्ल के लिए जनवरी का ये वीक काफी खास होने वाला है. दरअसल 23 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस हफ्ते की खास बात यह है कि इसमें हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ है. जहां 'तेरे इश्क में' जैसी फिल्मों के साथ रोमांस की नई परिभाषा देखने को मिलेगी, वहीं 'स्पेस जेन: चन्द्रयान' के साथ विज्ञान और अंतरिक्ष की चुनौतियों का रोमांच महसूस होगा. इन फिल्मों ने पहले ही सिनेमाघरों में काफी चर्चा बटोरी है और अब ये घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.
Deepika Padukone Daughter Dua Gets Special Gift: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपने पैरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं. पिछले साल सितंबर में बेटी 'दुआ' के स्वागत के बाद से ही फैंस उसकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें दुआ के लिए आया एक कस्टमाइज्ड गिफ्ट नजर आ रहा है. यह तोहफा न केवल दिखने में सुंदर है, बल्कि इसके पीछे की भावना भी बहुत खास है. दीपिका के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
थलापति विजय की आखिरी फिल्म को लेकर कोर्ट में सुनवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है. बताया जा रहा है कि जना नायकन का मामला आइटम 17 पर है. वहीं अभी कोर्ट में आइटम 12 पर सुनवाई होने के बाद आइटम 13 की सुनवाई हुई. इसके बाद आइटम 14 आया. यानी अभी इस मामले पर सुवनाई के लिए इंतजार करना होगा.
Neha Kakkar Divorce Rumours: नेहा कक्कड़ एक बार फिर अपनी पर्सनल को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, जिसमें उन्होंने काम, जिम्मेदारियों और 'रिश्तों' से ब्रेक लेने की बात कही थी. हालांकि उन्होंने यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दी थी, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे और उनकी तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं. अब नेहा ने एक नया पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है और अपनी नाराजगी जाहिर की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
'बिग बॉस 4' की कंटेस्टेंट रहीं अभिनेत्री डॉली बिंद्रा आज यानी 20 जनवरी को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब हंसाया भी है और बिग बॉस के घर में जिस तरह से उन्होंने गुस्सा दिखाया था, उसे लोग आज भी नहीं भूलते हैं.
https://www.instagram.com/p/DTs76DMk1-x/?igsh=MThsMnJ0dnNxank2eg==
सिनेमाघरों में इस समय दो नई फिल्में, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ऑडियंस के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं ‘Rahu Ketu’ का सोमवार को कलेक्शन भी लगभग 40 लाख रुपये के आस-पास रहा. पूरी खबर यहां पढ़ें...
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'Dhurandhar' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, लेकिन अब फिल्म के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल 'धुरंधर' का 46वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन काफी कम हुआ, जिससे अब फिल्म के लिए भारत में 850 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना मुश्किल होता नजर आ रहा है. दरअसल 23 जनवरी को सनी देओल की 'बॉर्डर 2' रिलीज होगी. ऐसे में 'Dhurandhar' के शोज में गिरावट हो सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें...