---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: January में इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में और सीरीज

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: जनवरी 2026 का तीसरा सप्ताह फिल्में-सीरीज देखने के शौकीनों के लिए शानदार होने वाला है. 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. इस लिस्ट में धनुष और कृति सेनन की मच-अवेटेड फिल्म ‘तेरे इश्क में’ से लेकर विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ तक शामिल हैं. ये वे फिल्में हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीता और अब उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो इन्हें बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे. इस हफ्ते बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों का ओटीटी पर जबरदस्त बोलबाला रहने वाला है.

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी हो गई है. जानकारी के अनुसार, चोरो ने मनोज के अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में 5.40 लाख रुपये की चोरी की है. मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद पांडे ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी शादी की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. खबरें हैं कि एक्ट्रेस 14 फरवरी को सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने वाली हैं. इन अफवाहों के बीच मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है. जिसमें वह समुद्र की हवा और सुनहरी धूप का आनंद लेती दिख रही हैं. वीडियो क्लिप के कैप्शन में मृणाल ने लिखा, ‘स्थिर, ग्लोविंग और अडिग!’

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग शुरू कर दी थी, साथ ही कई बड़े ब्रांड के लिए एड्स में काम किया. साल 2005 में आई फिल्म ‘यहां’ से मिनिषा ने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘बचना ऐ हसीनो’, ‘वेल डन अब्बा’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘भेजा फ्राई 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 2.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel Khatarnak Jasoos’ ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक 2.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 44वें दिन 3 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ भारत में फिल्म की कमाई 821.35 करोड़ तक पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:01 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: January में इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में और सीरीज

जनवरी 2026 का तीसरा सप्ताह फिल्में-सीरीज देखने के शौकीनों के लिए शानदार होने वाला है. 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. इस लिस्ट में धनुष और कृति सेनन की मच-अवेटेड फिल्म 'तेरे इश्क में' से लेकर विजय वर्मा की 'गुस्ताख इश्क' तक शामिल हैं. ये वे फिल्में हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीता और अब उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो इन्हें बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे. इस हफ्ते बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों का ओटीटी पर जबरदस्त बोलबाला रहने वाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

22:06 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: नए ट्रेंड से 2026 से सीधा 2016 में पहुंची ये हसीनाएं

सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 2016 का खूबसूरत दौर बहुत ट्रेंड कर रहा है. इस ट्रेंड में बॉलीवुड के सेलेब्स भी एकदम रंग गए हैं. अनन्या पांडे से लेकर कियारा आडवाणी तक अपने 2016 के स्पेशल मोमेंट्स को शेयर कर रहें हैं. आइए जानते हैं ये क्यों ट्रेंड कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

20:23 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: हीरो-हीरोइन के इस गाने को यूट्यूब पर मिले 300M से ज्यादा व्यूज

टेलीविजन और पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो उसे हिट होने से कोई नहीं रोक सकता. उनका गाना 'वे हानियां' रिलीज के महीनों बाद भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर छाया हुआ है. इस गाने ने न केवल करोड़ों व्यूज बटोरे हैं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी नाम कमाया है. हाल ही में इस गाने के पीछे की 'बिहाइंड द सीन' कहानी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है कि कैसे एक छोटे से विचार ने इतिहास रच दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें...

https://www.instagram.com/reel/C2RoO1tt-RZ/?utm_source=ig_web_copy_link

19:34 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: साजिश का शिकार हो रहे हैं गोविंदा?

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपने बयानों और पारिवारिक विवादों के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी सुरक्षा और मान-सम्मान को लेकर चिंता जताई है. गोविंदा का मानना है कि इंडस्ट्री के कुछ लोग उनकी सफलता और इमेज से जलते हैं और उन्हें नीचे गिराने के लिए साजिशें रच रहे हैं. इसके साथ ही एक्टर ने पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ते हुए खुलासा किया है. इस बयान से फैंस के बीच हलचल मच गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:29 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: मनोज तिवारी के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी हो गई थी. जहां जांच में पता चला कि चोरी पूर्व कर्मचारी ने डुप्लीकेट चाबियों से की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

18:12 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रचेगी इतिहास! जानें ऐसा क्यों बोले राम गोपाल वर्मा

रणवीर सिंह की धुरंधर जैसा कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. इस बीच राम गोपाल वर्मा ने भी धुरंधर 2 को लेकर अपने विचार साझा किए हैं. उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि, "धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी.क्योंकि फर्स्ट पार्ट का हर एक किरदार दर्शकों के दिमाग में बहुत बड़ा हो गया है, अपनी वैल्यू और इम्पैक्ट दोनों के मामले में, जो असली स्टाडम है. पहले पार्ट में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं और इसलिए धुरंधर 2 अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी." यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:49 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: दिमाग की नसें खोल देंगी साउथ की ये थ्रिलर फिल्में, ओटीटी पर देखें

क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. वहीं साउथ की कुछ बेहतरीन फिल्में है, जो न सिर्फ क्राइम और थ्रिलर से भरपूर हैं बल्कि सस्पेंस भी भर-भरकर है. इन फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:35 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले देखें सनी देओल की ये 6 शानदार फिल्में

बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिसमें सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं, सनी देओल की बॉर्डर 2 से पहले उनकी ये 6 शानदार फिल्में ओटीटी पर एक बार जरूर देखें. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:41 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment Live News: पिता NT Rama Rao की पुण्यतिथि पर भावुक हुए नंदमूरी बालाकृष्ण, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

नंदमूरी बालकृष्ण ने 18 जनवरी को अपने पिता एनटी रामा राव की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पिता को नम आंखों से याद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान एक्टर काफी शांत नजर आए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:17 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment News LIVE: भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के घर में हुई चोरी

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी हो गई है. जानकारी के अनुसार, चोरो ने मनोज के अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में 5.40 लाख रुपये की चोरी की है. मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद पांडे ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है.

12:58 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर’ ने 44वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 44वें दिन 3 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ भारत में फिल्म की कमाई 821.35 करोड़ तक पहुंच गई है.

https://www.instagram.com/p/DSF_vQzksGG/?utm_source=ig_web_copy_link

11:57 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Happy Patel' की टोटल कमाई

वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel Khatarnak Jasoos’ ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक 2.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DTXhQ4FiDk5/?utm_source=ig_web_copy_link

11:17 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Rahu Ketu’ के दूसरे दिन की कमाई

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 2.60 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DMMvC7Ioo3G/?utm_source=ig_web_copy_link

10:38 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Bigg Boss Tamil 9 की Winner बनी दिव्या गणेश

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस तमिल 9' का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया और शो को अपने सीजन 9 का विनर भी मिल गया. 'बिग बॉस तमिल 9' की विनर दिव्या गणेश बनीं. दिव्या ने अरोरा, सबरी और विकल्स विक्रम को हराकर कर सीजन 9 की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है. पढ़ें पूरी खबर...

10:09 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 41 साल की हुईं एक्ट्रेस मिनिषा लांबा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग शुरू कर दी थी, साथ ही कई बड़े ब्रांड के लिए एड्स में काम किया. साल 2005 में आई फिल्म ‘यहां’ से मिनिषा ने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘बचना ऐ हसीनो’, ‘वेल डन अब्बा’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘भेजा फ्राई 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/CQV4drgKGg5/?utm_source=ig_web_copy_link

08:50 (IST) 18 Jan 2026
Entertainment News LIVE: शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर की पोस्ट वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी शादी की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. खबरें हैं कि एक्ट्रेस 14 फरवरी को सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने वाली हैं. इन अफवाहों के बीच मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है. जिसमें वह समुद्र की हवा और सुनहरी धूप का आनंद लेती दिख रही हैं. वीडियो क्लिप के कैप्शन में मृणाल ने लिखा, ‘स्थिर, ग्लोविंग और अडिग!’

https://www.instagram.com/reel/DTnSGQHjUys/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 18, 2026 08:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.