Entertainment News in Hindi LIVE: फेमस कोरियोग्राफर और डांसर शक्ति मोहन, जिन्हें डांस इंडिया डांस 2 रियलिटी शो जीतने के बाद फेम मिला. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. साथ ही 40 साल की उम्र में शादी और बच्चों को लेकर भी उन्होंने अपनी बातों को रखा है. इस बीच उन्होंने ये भी बताया कि वह मां नहीं बनना चाहती हैं.
दरअसल, सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा, ” बहुत से लोग मुझसे शादी के बारे में बहुत पूछते हैं. मेरे पिता ने कल ही मुझसे पूछा कि क्या मुझे कोई मिल गया है. मेरी मां चाहती हैं कि मैं किसी के साथ रहूं. वह मुझसे कहती हैं कम से कम एक बॉयफ्रेंड ही बना लो. लेकिन मुझे अपने काम और स्टूडियो को चलाने में बहुत मचा आ रहा है. मुझे ऐसा नहीं लगता है कि कुछ कमी है. यह समाज की सोच है कि लाइफ में किसा का होना जरूरी है. इस बीच शक्ति ने सीधे तौर पर कहा कि वह सिंगल है.
इतना ही नहीं शक्ति ने इस बीच ये भी कहा कि उनके अंदर मदरहुड की भावना नहीं है और उन्होंने कभी भी मां बनने की इच्छा नहीं की.
बता दें कि शक्ति ने इस दौरान अपने पास्ट रिलेशन को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि दो बार उनका दिल टूट चुका है. इतना ही नहीं उन्हें धोखा भी मिला था. उन्होंने कहा, “मुझे एक रिश्ते में धोखा मिला. मैंने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया था. लेकिन मेरी मां ने कहा कि वह अच्छा लड़का है. हमारा तीन साल का रिश्ता था और मुझे इसे भूल जाना चाहिए.” शक्ति ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ा था. हालांकि उसने उन्हें बाद में मनाने की कोशिश की और रोज उनके घर आता था, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई.
धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने भारत में 1088 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, भारत में इसने ग्रॉस कलेक्शन 1303.37 करोड़ कर लिया है. इतना ही नहीं दुनिया भर में इस मूवी ने 1718.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह से फिल्म ने अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है.
वहीं, मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म डकैत ने चौथे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले सोमवार 2.70 करोड़ की कमाई की है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 8.5 प्रतिशत रही है. मूवी का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 26.24 करोड़ हो गया है और नेट कलेक्शन 22.50 करोड़ हो गया है. दुनिया भर में इस मूवी ने 38.49 करोड़ का कलेक्शन कर लिय़ा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related