---विज्ञापन---
आशा भोसले के निधन पर फफक कर रो पड़ीं जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज ने गले लगाकर कराया चुप, जानें क्या है दोनों का रिश्ता?

आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. आशा के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है और लोग उनके जाने से काफी दुखी हैं. इतना ही नहीं फैंस भी आशा के जाने से उदास है. वहीं, आशा भोसले की पोती जनाई भोसले अंतिम संस्कार के वक्त बुरी तरह से रोते हुए नजर आईं हैं और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज उन्हें संभालते हुए नजर आए हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. जहां पर देखा जा सकता है कि आशा भोसले की अंतिम विदाई के दौरान जैसे ही मोहम्मद सिराज सिंगर को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचते हैं. वैसे ही जनाई मोहम्मद सिराज को देख रो पड़ती हैं. जनाई को इस हालत में देख वह उन्हें गले लगा लेते हैं और चुप करवाते हैं.

जनाई ने सिराज को देखते हुए उनके कंधे पर अपना सिर रखा. इस दौरान उनकी आंखें नम थी और वह आशा भोसले के जाने से बहुत दुखी थी.

बता दें कि जनाई और सिराज एक दूसरे को भाई बहन मानते हैं और जनाई हर साल सिराज को राखी बांधती हैं. दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और हर मुश्किल समय में साथ देते हैं.

हालांकि कुछ वक्त पहले जनाई ने जब अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था तो इसमें सिराज भी शामिल हुए थे. इस दौरान दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इतना ही नहीं लोगों ने उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ानी भी शुरू कर दी थीं.

हालांकि दोनों ने इन अफवाहों पर तब विराम लगा दिया जनाई ने सिराज को अपना प्यारा भाई बताया. इतना ही नहीं सिराज ने भी इंस्टाग्राम पर जनाई के साथ फोटो पोस्ट कर अपनी प्यारी बहन बताया था.