---विज्ञापन---

Tara Sutaria की ऑनस्क्रीन मां कर रही हैं अर्शदीप सिंह को डेट? गुरुद्वारे में रूमर्ड कपल ने टेका माथा

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप इन दिनों IPL में व्यस्त हैं. हालांकि वह अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वह लगातार एक एक्ट्रेस के साथ डेटिंग को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. इतना ही नहीं दोनों की फोटोज, वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

दरअसल, हम जिस हसीना के बारे में बात कर रहे हैं वह ऑनस्क्रीन तारा सुतारिया की मां का रोल अदा कर चुकी हैं. फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में तारा सुतारिया ने मृदुल चावला का रोल किया था और उस हसीना ने उनकी मां वंदाना चावला का किरदार निभाया था.

हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस समरीन कौर की. जो कि लगातार अर्शदीप सिंह के साथ डेटिंग को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. इससे पहले दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे. हालांकि उसमें किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा था. लेकिन समरीन के हाथ का टैटू और उस तस्वीर के हाथ का टैटू मैच हो रहा था, जिससे फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह हसीना कोई और नहीं बल्कि समरीन है.

इन अफवाहों के बीच हाल ही में समरीन कौर और अर्शदीप सिंह को एक साथ फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में देखा गया है. दोनों ही गुरुद्वारे माथा टेकने के लिए साथ पहुंचे थे. दोनों का गुरुद्वारे अंदर जाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

इतना ही नहीं दोनों ने एक जैसे बैकग्राउंड के साथ गुरुद्वारे की तस्वीर भी शेयर की है. इसके अलावा अर्शदीप और समरीन को एक साथ एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया है. जिससे डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई हैं.

बता दें कि समरीन कौर जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पूणे में पढ़ाई की है. साथ ही वह पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं. समरीन फिल्म 83 में नजर आ चुकी हैं. जिसमें वह क्रिकेटर की मंगेतर के रोल में नजर आईं. इसके अलावा वह फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं.

First published on: Apr 14, 2026 12:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.