फैशन क्वीन उर्फी जावेद अस्पताल में भर्ती हो गई हैं. सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से तस्वीरें और एनेस्थीसिया का जिक्र शेयर करते ही उनके फैंस बेहद परेशान हो गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Amaal Mallik Break Film Music: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने रक्षाबंधन से ठीक पहले फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की घोषणा की है. उन्होंने अपनी सेहत और मेंटल हेल्थ को सुधारने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Preity Zinta: पेरिस में बुखार से पीड़ित एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को एक पंजाबी परिवार ने कढ़ी-चावल भेजकर सरप्राइज दिया. प्रीति ने इस खास मेहमाननवाजी का वीडियो शेयर कर उनका आभार जताया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Mukesh Khanna On Ranveer Singh Shaktimaan: मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ का रोल न देने की वजह का खुलासा किया है. मुकेश खन्ना के मुताबिक, व्यावसायिक नुकसान उठाने और करोड़ों का चेक रोकने के बावजूद वे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे. पूरी खबर यहांं पढ़ें…
Daayra: डायरेक्टर मेघना गुलजार की आगामी फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर 31 अगस्त को जारी होगा. ट्रेलर से पहले मेघना ने एक इमोशनल नोट लिखकर फिल्म की ग्रे दुनिया और स्टारकास्ट की खूब तारीफ की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
इस शुक्रवार ओटीटी पर 5 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. शुक्रवार 26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार भी पड़ रहा है. ऐसे में इस वीकेंड पर आपको घर बैठे फुल एंटरटनमेंट मिलने वाला है… देखें पूरी लिस्ट
Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने कड़े बयानों पर सफाई देते हुए कहा कि वे पार्टी की कठपुतली नहीं हैं. साथ ही उन्होंने बाबा रामदेव की आलोचना पर भी करारा पलटवार किया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
‘गजिनी’ एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने हाल ही में अपनी और अपनी बेटी की तस्वीरें की कई सारी नई तस्वीरें शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीरों में असिन की बेटी काफी बड़ी हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर…
‘गजिनी’ एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने हाल ही में अपनी और अपनी बेटी की तस्वीरें की कई सारी नई तस्वीरें शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीरों में असिन की बेटी काफी बड़ी हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर…
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर बचपन की तस्वीरें पोस्ट की है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता जीवी नारायण राव का निधन हो गया है. उन्होंने 73 साल की उम्र में बुधवार शाम आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है. पढ़ें पूरी खबर…
म्यूजिक इंडस्ट्री को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की हत्या की खबर सामने आई, बुधवार शाम उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस खबर ने उनके फैंस और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उनकी मां बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं. तो, बहन अंशु बालियान भाई को याद कर लगातार भावुक पोस्ट शेयर कर रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस मानसी पारेख इन दिनों अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच तिब्बत में आई अचानक बाढ़ ने इस धार्मिक यात्रा को मुश्किल बना दिया. इस दौरान मानसी भी मानसरोवर क्षेत्र में मौजूद थीं. हालांकि, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि वह सुरक्षित हैं. पढ़ें पूरी खबर…
धुरंधर फिल्म में ‘नाल नचणा’ गाने से पॉपुलर हुईं सिंगर अफसाना खान को शिवलिंग पूजा करने पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इतना ही नहीं लोग उनके मां-बाप पर भी सवाल उठा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
सिंगर अंकित बालियान की हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी. वहीं, शामली जिले में हड़कंप मचा हुआ है. खबर सामने आ रही है कि दिवंगत सिंगर राजनीति में जाने वाले थे. पढ़ें पूरी खबर…
आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल कर फेम हासिल करने के आरोपों पर ओरी को जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि किसी दूसरे की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाना इतना आसान नहीं है और उन्हें मिल रही अटेंशन दर्शकों की वजह से है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश के शामली में 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने उन पर करीब 18 राउंड फायरिंग की, जिसमें पांच गोलियां उनके शरीर में लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: अमेजन प्राइम वीडियो रियलिटी शो’ द ट्रेटर्स 2’ एक माइंड गेम है, जो कि सस्पेंस से भरा हुआ है. शो में तमाम जाने माने टीवी, बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए हैं. साथ ही कई इंफ्लुएंसर भी नजर आए हैं. वहीं, शो के हालिया एपिसोड में एक या दो नहीं बल्कि एक साथ 5 कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई है. लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
दरअसल, द ट्रेटर्स 2 के हालिया एपिसोड में ब्रेकफास्ट टेबल पर जब श्वेता तिवारी नहीं पहुंची, तो सभी समझ गए कि ट्रेटर्स ने उनका मर्डर कर दिया है. श्वेता तिवारी के अलावा ‘सर्कल ऑफ शॉक’ के दौरान सवाल जवाब में शहनील और क्रिस्टल से कई चीजें पूछी गईं. इस दौरान लेटर्स को लेकर पूछा गया, जिसपर क्रिस्टल ने सही और साफ जवाब दिया, लेकिन शहनील ने कहा कि वो सिर्फ तीन लाइन पढ़ती हैं. जिसपर शहनील फंस गईं और सभी ने इसके बाद उनका नाम लिया और शो से बाहर कर दिया.
वहीं, शो से बाहर होते ही क्रिस्टल ने रिदा थराना को ट्रेटर बनने का ऑफर दिया और उन्होंने इसे स्वीकार किया. इसके बाद दोनों ने मिलकर तान्या पुरी का मर्डर कर दिया और शो से बाहर कर दिया. इस तरह से शो से एक हफ्ते में रैपर इक्का, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, शहनील और तान्या पुरी बाहर हो गई हैं.
टॉक्सिक कलेक्शन डे 1
यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 101.10 करोड़ का शानदार कारोबार किया है. फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, कन्नड़ भाषा में 23.30 करोड़, मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये, तमिल में 5.50 करोड़ और तेलुगु में 16 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की इस दिन ऑक्यूपेंसी 56.1 प्रतिशत रही और शोज 24,579 चले.
टॉक्सिक वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
बता दें कि भारत में इसका कलेक्शन 101.10 करोड़ हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ पहुंच गया है. दूसरी ओर दुनिया भर में भी ये मूवी छाई हुई है और इसने वर्ल्डवाइड 140.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है.
आवारापन 2 कलेक्शन
वहीं, आवारापन 2 को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी कि बुधवार को सिर्फ 90 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 27 प्रतिशत रही और शोज सिर्फ 1,124 चले. फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले सीधे तौर पर 2.85 की गिरावट आई है. फिल्म की कमाई पर टॉक्सिक का गहरा असर पड़ा है. आवारापन 2 ने भारत में 143.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दुनिया भर में इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 202.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…