---विज्ञापन---

Entertainment: Dhadak 2 को मिली नई रिलीज डेट, जानें किस दिन आएगी तृप्ति-सिद्धांत की फिल्म?

Entertainment में आपका स्वागत है! यहां आपको मिलेंगी फिल्मी दुनिया की ताजा, दिलचस्प और एक्सक्लूसिव खबरें, वो भी सबसे पहले और सबसे तेज। तो ग्लैमर, गॉसिप और एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए सिर्फ E24 के साथ क्यों यहां आपको खास खबरें सबसे पहले मिलेंगी।

entertainment live
entertainment live

Entertainment: नमस्कार! स्वागत है आपका E24 के खास शो ‘Entertainment Live’ में, जहां आपको मिलती हैं बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट की सबसे ताजा, मसालेदार और एक्सक्लूसिव खबरें। आज शुरुआत करते हैं एक शानदार खबर के साथ, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए भारतीय सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत आने वाले Army Wives Welfare Association (AWWA) को 1 करोड़ रुपये का दान दिया है। वहीं बात करें फिल्मों की तो शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धड़क-2’ को आखिरकार 16 कट्स के बाद CBFC यानी सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई राजनीतिक संवादों और कुछ आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों में बदलाव करवाए हैं। इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुईं तीन बड़ी फिल्में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’, सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ और तुषार कपूर की ‘कंपकंपी’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही आज का दिन भी खास है, क्योंकि आज टैलेंटेड एक्टर फरहान फासिल, साउथ स्टार विजय राघवेन्द्र और हॉलीवुड आइकन पाम ग्रायर का जन्मदिन है। तो जुड़िए हमारे साथ और जानिए एंटरटेनमेंट की हर हलचल, हर एक्सक्लूसिव अपडेट, सिर्फ और सिर्फ E24 के Entertainment Live पर…..

19:46 (IST) 26 May 2025
'सिंगल पापा' में कुणाल खेमू संग दिखेंगी नेहा धूपिया!

OTT सीरीज से डायरेक्टर शशांक खेतान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं जिसका नाम 'सिंगल पापा' है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में कुणाल खेमू के साथ अब नेहा धूपिया का भी नाम शामिल हो गया है।

https://www.instagram.com/nehadhupia/p/DJt6_FWstFo/?img_index=1

19:23 (IST) 26 May 2025
हॉलीवुड फिल्म में Sunny Leone का ऐसा होगा लुक, देखें तस्वीरें

सनी लियोनी ने अब बॉलीवुड और साउथ के बाद हॉलीवुड फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी। सनी लियोनी ने अपनी डेब्यू हॉलीवुड मूवी की शूटिंग पूरी कर ली है और एक्ट्रेस के रोल की पहली झलक सामने आई है। वो अमेरिकी सैनिक के किरदार में नजर आने वाली हैं, और यह फिल्म एक वॉर पर आधारित है।

18:48 (IST) 26 May 2025
Dhadak 2 को मिली नई रिलीज डेट, जानें किस दिन आएगी तृप्ति-सिद्धांत की फिल्म?

करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'धड़क 2' को सेंसरबोर्ड से सेर्टिफेट मिल गया है और अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट भी मेकर्स ने रिलीज कर दी है। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'धड़क 2' 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट रिवील करते हुए एक पोस्टर आया है, जिस पर लिखा है, 'मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो... तो लड़ना।'

https://www.instagram.com/p/DKHgQF2I4fZ/?hl=en&img_index=1

18:30 (IST) 26 May 2025
भांजे की शादी में बिहार पहुंचे पंकज त्रिपाठी, सादगी से निभाया मामा का फर्ज

पंकज त्रिपाठी का इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर का ये वीडियो बिहार से सामने आया है, जहां वो अपने भांजे की शादी में मामा का फर्ज निभाने पहुंचे हैं। एक बार एक्टर ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है।

https://www.instagram.com/p/DKD9y-hiIjM/

18:15 (IST) 26 May 2025
Bhagya Lakshmi फैंस का टूटेगा दिल, जल्द ही शो पर लगेगा ताला!

टीवी का पॉपुलर सीरियल भाग्य लक्ष्मी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे की जोड़ी को ऋषि और लक्ष्मी के किरदार में लोगों ने पसंद किया था। अब खबर है कि यो शो जल्द ही बंद होने जा रहा है, जबकि पहले खबर थी कि शो में लीप आ रहा है। लेकिन मेकर्स ने सीरियल को ही बंद करने का फैसला कर लिया है।

https://www.instagram.com/p/DKHOIwoBBI2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9dbe9214-314c-4fe9-961d-db399a5348c9

17:53 (IST) 26 May 2025
Housefull 5 Trailer: कब आएगा अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर?

साजिद नाडियाडवाला का प्रोडक्शन हाउस 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' अब 75 साल का हो गया है। ऐसे में 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर कल यानी 27 मई को रिलीज होगा। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस तलपड़े और नोरा फतेही जैसे स्टार्स इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/p/DJLnam5z_Ht/

17:32 (IST) 26 May 2025
13 साल बाद दोबारा रिलीज हो रही 'कॉकटेल', डेट हुई रिवील

दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान स्टारर 'कॉकटेल' को लोगों ने बहुत पसंद किया था। पहली बार ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था। अब 13 साल बाद 'कॉकटेल' एक बार फिर 30 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

17:17 (IST) 26 May 2025
हीरामंडी के Taha Shah को मिला WIBA Awards, एक्टर बोले- सभी का आभारी...

हीरामंडी फेम एक्टर ताहा शाह को ग्लोबल अवॉर्ड मिला है, जिसके लिए उन्होंने एक थैंक्यू पोस्ट शेयर की है। ताहा शाह को WIBA अवार्ड मिला है, जिसके लिए उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, मैं सभी का आभारी हूं।

https://www.instagram.com/p/DKHLg8rPdAb/?utm_source=ig_embed&ig_rid=00cdeda1-ffe6-442c-a2f8-951e8d99a2d2

16:57 (IST) 26 May 2025
बॉलीवुड को Zoya Akhtar ने मारा ताना, क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। जोया की इस पोस्ट को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि वो बॉलीवुड के लोगों पर निशाना साध रही हैं। जोया ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक टेडी बियर नजर आ रहा है, उस टेडी बियर ने एक टी-शर्ट पहनी है, जिस पर लिखा है,इंडस्ट्री के लोग शेडी होते हैं।

https://www.instagram.com/p/DKFZ_GsImVp/?utm_source=ig_embed&ig_rid=916d2284-1369-4c5a-a541-1abcedb08349

16:31 (IST) 26 May 2025
'आराम नगर से आलिया भट्ट', Apoorva Mukhija की मजेदार पोस्ट वायरल

अपूर्वा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने क्रिस-क्रॉस मेश पैटर्न वाली बेज शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। ये आउटफिट आलिया भट्ट की गुच्ची साड़ी से काफी मिलता-जुलता था, जिसे उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में पहना था। आलिया की रेड कार्पेट फोटो को अपनी तस्वीर के साथ शेयर करते हुए अपूर्वा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'आराम नगर से आलिया भट्ट'।

16:15 (IST) 26 May 2025
हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का ऐलान, 'मैरी कॉम' डायरेक्टर से मिलाया हाथ

हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है,एक्टर ने 'सरबजीत' के निर्देशक ओमंग कुमार के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में उनके साथ इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म में सादिया खतीब और इप्सिता के अलावा बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

15:51 (IST) 26 May 2025
बारिश का मजा लेती दिखीं Madhuri Dixit, वीडियो आया सामने

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुंबई की बारिश का मजा लेती दिख रही हैं। वीडियो में माधुरी ने अपने हाथ में छाता पकड़ा हुआ है और लाल रंग का को-ऑर्ड सेट पहने वो 'ये मौसम का जादू है मितवा' गाने पर झूम रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKG8krgseWt/

15:32 (IST) 26 May 2025
Final Destination देख रहे थे लोग, अचानक गिरी थियेटर की छत, 1 महिला घायल

फ़ाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स की 3डी स्क्रीनिंग चल रही थी और लोग आराम से बैठकर फिल्म देख रहे थे। जैसे ही फिल्म का क्लाइमैक्स पास आया, तभी मूवी हॉल की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे की सीटों पर आ गिरा। इस हादसे में वहां मौजूद 1 महिला घायल हो गई है, जिसकी पहचान फियामा विलावेर्डे के तौर पर हुई है, जो अपनी दोस्त और 11 साल की बेटी के साथ मूवी देखने आई थी।

https://www.instagram.com/p/DKDh97OSHCv/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b48bf082-3c85-41fa-ac8b-dd7d0d01b062

15:15 (IST) 26 May 2025
Triptii Dimri ने खरीद नई कार, 2.11 करोड़ की पोर्श से एयरपोर्ट पर खींचा ध्यान

'एनिमल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के सितारे चमक रहे हैं, तभी तो एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट उनके हाथ लग रहे हैं। तृप्ति डिमरी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट के बाहर अपनी कार से उतरती दिख रही हैं। इस दौरान तृप्ति डिमरी के लुक से ज्यादा उनकी नई चमचमाती पोर्श कार ने लोगों के ध्यान अपनी तरफ खींचा। तृ्प्ति ने नई कार खरीदी है, रिपोर्ट के अनुसार, इस कार की कीमत 2.11 करोड़ रुपये है।

https://www.instagram.com/reel/DKHB9zPJZgS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=00148177-503d-4730-81b6-879f1745cce8

14:54 (IST) 26 May 2025
Prime Video पर 4 जून को स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर ‘Stolen’

स्त्री 2 और पाताललोक, मिर्जापुर जैसी फिल्मों और सीरीज से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाले एक्टर अभिषेक बनर्जी जल्द ही क्राइम थ्रिलर फिल्म में लेकर आ रही हैं। अभिषेक बनर्जी की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम 'स्टोलन' है, जो 4 जून को प्राइम वीडियो पर आएगी।

https://www.instagram.com/p/DKG1VldMW_r/

14:36 (IST) 26 May 2025
Ishaan Khatter ने शाहिद कपूर की कबीर सिंह पर किया कमेंट

ईशान खट्टर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म 'होम बाउंड' का कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। वहीं जूम से बात करते हुए एक्टर ने अपने बड़े भाई शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि 'कबीर सिंह' को देखना आसान नहीं था। साथ ही उन्होंने किरदार में नई-नई चीजें लाने के लिए शाहिद की जमकर तारीफ की।

https://www.instagram.com/p/DJ9xWoroBI7/?hl=en&img_index=1

13:48 (IST) 26 May 2025
मीठी नदी घोटाले में Dino Morea से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया मीठी नदी घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। पूछताछ के लिए एक्टर ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे। बता दें एक्टर को मीठी नदी से गाद निकालने वाली मशीनों और ड्रेजिंग उपकरणों में शामिल पाया गया। इस मामले के मुख्य आरोपी से कॉल पर बातचीत करना और पैसों के लेन-देन में एक्टर का नमा सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/DJRf5dCoQz6/?img_index=1

13:46 (IST) 26 May 2025
Cannes से आलिया भट्ट का एक और वीडियो वायरल, टूटे नेकलेस को संभालती नजर आईं एक्ट्रेस

आलिया भट्ट ने अपने कान्स लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। चारों तरफ उन्हीं के लुक्स की तारीफ होती नजर आई। वहीं एक्ट्रेस का एक और वीडियो रेड कार्पेट से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने टूटे हुए नेकलेस को बड़े ही खूबसूरती से संभालती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस बात का आभास ही नहीं होने दिया कि उनका नेकलेस टूट गया है। एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए फुल कॉन्फिडेंस में रेड कार्पेट पर पोज दिए। पोज देते समय एक्ट्रेस अपने नेकलेस को अपने हाथ से कवर भी करती नजर आईं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DKE2UY6z3JJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fa958cfd-f84d-46c4-a4b1-05e1a5707b71 

13:25 (IST) 26 May 2025
इंडस्ट्री में Anupam Kher ने 41 साल किए पूरे, वीडियो शेयर कर जर्नी पर की बात

अनुपम खेर ने बॉलीवुड में 41 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 1984 में फिल्म 'सारांश' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी फिल्म जर्नी को याद करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इसमें वो अपनी डेब्यू फिल्म का भी जिक्र कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उनका सफर उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उनके फैंस उन्हें 41 साल पूरे करने पर बधाइयां दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/anupampkher/reel/DKFaHwRiIY8/

13:00 (IST) 26 May 2025
Kajol की अपकमिंग मूवी MAA का ट्रेलर 4 दिन बाद होगा रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी अपकमिंग मूवी 'मां' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी ये हॉरर मूवी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं चार दिन बाद इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी शेयर की है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।

https://www.instagram.com/p/DKG2dOYi7Zr/

12:44 (IST) 26 May 2025
Bigg Boss फेम Bandgi Kalra के घर हुई चोरी, एक्ट्रेस ने जानकारी की शेयर

एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 11' फेम कंटेस्टेंट बंदगी कालरा ने फैंस के साथ शॉकिंग खबर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी बहन की शादी थी और उनके घर में चोरी हो गई। इससे काफी नुकसान भी हुआ था। इस घटना से उनके घर में तोड़फोड़ भी हुई थी। साथ ही बड़ी मात्रा में नकदी और प्राइवेट सामान भी चोरी हो गया था। वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर टूटे हुए गेट और बिखरी चीजों की कुछ फोटोज भी शेयर कीं।

12:29 (IST) 26 May 2025
Sajid Nadiadwala के प्रोडक्शन हाउस को पूरे हुए 75 साल

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी को 75 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। प्रोड्यूसर ने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, '75 साल। अनगिनत यादें। असीम कहानियां। हर एक्टर, तकनीशियन और सबसे प्यारे दर्शकों को धन्यवाद जो हमारी यात्रा का हिस्सा रहे हैं।'

https://www.instagram.com/p/DKGupsxyqJv/?img_index=2

12:15 (IST) 26 May 2025
Europe में Disha Patani ने बैकलेस टॉप पहन ढाया कहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों यूरोप में हैं। एक्ट्रेस मोनाको में F1 ग्रैंड प्रिक्स 2025 में पार्टिसिपेट कर रही हैं। इस दौरान मोनाको ग्रैंड प्रिक्स से एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वो स्टाइलिश फ्रंट रैप और स्ट्रिंग-टाई बैक के साथ बैकलेस ब्राउन टॉप पहने नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये हॉट अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वो सड़कों पर वॉक करती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/DKFG3fRz8As/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0ee0177b-6ceb-4313-93d0-693df6a47f17

12:01 (IST) 26 May 2025
Rakesh Roshan का वर्कआउट वीडियो देख फैंस हुए हैरान

फिल्ममेकर राकेश रोशन ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। 75 साल की उम्र में राकेश रोशन ऐसा वर्कआउट देख फैंस भी शॉक्ड हो गए। वहीं उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं कि 'कृष 4' को नया विलेन मिल गया है। वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ, श्याम कौशल और अन्य दिग्गज फिल्म निर्माता ने भी इस पर कमेंट किया। राकेश रोशन ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें वो कोच के साथ बॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DKGjEDJsu9v/?utm_source=ig_embed&ig_rid=13c17a1e-acc0-412d-a050-09b4b6e4fa5b

11:45 (IST) 26 May 2025
Laughter Chefs 2 के सेट पर घायल हुईं Reem Shaikh

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 2' में अली गोनी के साथ कुकिंग करती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर शो के सेट पर घायल हो गई हैं। रीम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें उनके पैर में लगी चोट में पट्टी बंधी नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'लाफ्टर शेफ शूट करने के बाद बस नॉर्मल चीज।' बता दें पहले सीजन में भी रीम चोटिल हो गई थीं। उनके चेहरे पर तेल की चींटें गिर गई थी जिससे उनका चेहरा जल गया था। हालांकि अभी उनका चेहरा एकदम ठीक है।

11:34 (IST) 26 May 2025
Mrunal Thakur की Dacoit की रिलीज डेट आई सामने

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की अपकमिंग फिल्म 'डकैत' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं मूवी में मृणाल और अदिवी के साथ-साथ अनुराग कश्यप भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बता दें इसे शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है।

https://www.instagram.com/p/DKGu-ngNsZC/?hl=en

11:27 (IST) 26 May 2025
Kunal Khemu ने मालदीव में परिवार संग मनाया जन्मदिन, शेयर की वेकेशन की फोटोज

कुणाल खेमू ने अपना जन्मदिन बीवी सोहा अली खान और बेटी इनाया के साथ मालदीव में मनाया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की फोटोज भी शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आप सभी के संदेशों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। माफ करें अगर मैं सभी को जवाब नहीं दे पाया, लेकिन वे मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। कम से कम कहने के लिए यह एक बेहतरीन दिन रहा। मैं अपने जन्मदिन को मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं सोच सकता था।'

https://www.instagram.com/p/DKFLvGeIdVx/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bd4e5907-6200-4a5b-aef5-1f8b05bf4649

11:17 (IST) 26 May 2025
'डक डायनेस्टी' स्टार Phil Robertson का निधन

अमेरिकन रियलिटी शो 'डक डायनेस्टी' स्टार फिल रॉबर्टसन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर का 79 की उम्र में निधन हो गया है। ये दुखद खबर उनके परिवार के लोगों ने शेयर की है। वहीं एक्टर लंबे समय से अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बेटे जेस रॉबर्टसन ने एक्स पर भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

11:11 (IST) 26 May 2025
Apoorva Mukhija ने खुद को Alia Bhatt से किया कंपेयर, मजेदार पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में एक अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। इसमें वो आलिया भट्ट जैसी ही एक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं अपूर्वा ने इसके कैप्शन मे लिखा, 'आराम नगर की आलिया भट्ट।' सोशल मीडिया पर फैंस इसके खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल आलिया भट्ट ने कान्स में गुच्ची साड़ी में जलवा बिखेरा था। वहीं दूसरी ओर अपूर्वा ने भी आलिया जैसी ही न्यूड रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी।

10:36 (IST) 26 May 2025
Cannes 2025 में Alia Bhatt ने Aishwarya Rai Bachchan को बताया इंस्पिरेशन

आलिया भट्ट इन दिनों अपने कान्स डेब्यू के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपने लुक्स से लोगों को खूब इंप्रेस किया। वहीं एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना इंस्पिरेशन बताया। उन्होंने कहा कि वो मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। कान्स में ब्रूट इंडिया से बातचीत करते हुए आलिया ने ऐश्वर्या की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते देख बड़ी हुई हूं। मुझे खुशी है कि मैं भी इसमें शामिल हो सकी।

10:25 (IST) 26 May 2025
फराह खान ने करण जौहर के जन्मदिन को खास तरीके से मनाया

फराह खान ने रविवार को करण जौहर को उनके 52वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में फराह ने करण के कपड़ों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनका आउटफिट “जेबरा क्रॉसिंग” जैसा लग रहा है, जिससे करण के जन्मदिन में एक हल्की-फुल्की हंसी-मजाक का माहौल बन गया। फराह और करण करीब 25 साल से अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में उन्होंने साथ में फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” पर काम किया है। फराह ने इस खास मौके पर करण के घर की सजावट भी दिखाई जिसमें फूलों के गुलदस्ते और गुब्बारे थे, जो उनकी खुशी को और बढ़ा रहे थे।

10:07 (IST) 26 May 2025
आमिर खान ने बेटे आजाद और गौरी के साथ बिताया स्पेशल लंच टाइम

रविवार को आमिर खान अपने परिवार के साथ मुंबई में लंच के लिए बाहर स्पॉट हुए। वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी और बेटे आजाद के साथ सिंपल कपड़ों में नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके इस आउटिंग की खूब चर्चा हुई। एक वीडियो में वे सभी साथ में एक रेस्टोरेंट से बाहर आते और कार की ओर जाते दिखे। आमिर ने आजाद को अपनी एक्स पत्नी और निर्देशक किरण राव से शेयर किया।

09:44 (IST) 26 May 2025
कांस के रेड कार्पेट पर फिर चमकी मन्या पाठक, सातवीं बार बनाई खास पहचान

मन्या पाठक ने कांस फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी तीसरी रेड कार्पेट पर शानदार मौजूदगी दर्ज की। यह उनकी कुल सातवीं रेड कार्पेट उपस्थिति थी। एक सफल उद्यमी, अभिनेत्री और भारत की क्रिएटिविटी को ग्लोबली रिप्रेजेंट किया। मन्या महिलाओं के नेतृत्व, नैतिक फैशन और संस्कृति संवाद की समर्थक हैं। इस खास मौके पर उन्होंने 'रेबल रोज' का आउटफिट और 'पर्लस्मिथ' के गहने पहने। उनकी यह उपस्थिति सिर्फ स्टाइल का नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की शक्ति और पहचान का भी प्रतीक है।

09:16 (IST) 26 May 2025
'मर्डर 2' की एक्ट्रेस सुलगना और बिस्वा के घर गूंजी किलकारियां

फिल्म ‘मर्डर 2’ की एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही और उनके कॉमेडियन पति बिस्वा कल्याण रथ माता-पिता बन गए हैं। शादी के चार साल बाद इस जोड़े ने अप्रैल 2025 में एक बेटे का स्वागत किया है, जिसका नाम उन्होंने रुशिल पाणिग्रही रथ रखा है। इस खुशखबरी की घोषणा कपल ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो के साथ की, जिसमें बिस्वा अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। सुलगना ने इस पोस्ट के साथ मजेदार अंदाज में कैप्शन देते हुए बेटे को 'प्रोडक्ट लॉन्च' बताया और लिखा कि "उत्पाद का पहला परीक्षण 07.04.2025 को हुआ।"

08:52 (IST) 26 May 2025
ब्रेन कैंसर से जंग हार गईं टिक टॉक स्टार अन्ना, 19 की उम्र में हुआ निधन

19 साल की टिक टॉक इंफ्लुएंसर अन्ना ग्रेस फेलन, जो जॉर्जिया (अमेरिका) की रहने वाली थीं, का 23 मई 2025 को निधन हो गया। वह पिछले 8 महीनों से ग्लियोब्लास्टोमा नाम की गंभीर ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। अन्ना ने अपनी बीमारी की कहानी टिक टॉक पर शेयर की थी, जिससे उन्हें 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मिले। उनकी हिम्मत और आस्था ने बहुत लोगों को प्रेरित किया। उनके परिवार ने उनके अकाउंट से उनकी मौत की जानकारी दी और सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।

कैंसर से जूझ रही यूथ इंफ्लुएंसर का 19 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबे फैंस

08:42 (IST) 26 May 2025
'इक्कीस' से डेब्यू करेंगे अगस्त्य और सिमर

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म 'इक्कीस' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत जैसे दिग्गज कलाकार भी इसमें नजर आएंगे। दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'इक्कीस' 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी।

08:10 (IST) 26 May 2025
हास्य से दिल जीतने वाले एक्टर अलविदा गोपाल राय का निधन

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मधौल के निवासी गोपाल राय का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार, 25 मई की शाम को अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अपनी शानदार अभिनय शैली और हास्य प्रतिभा के लिए फेमस गोपाल राय ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, जो हमेशा दर्शकों की यादों में जीवित रहेंगे। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है और सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

07:34 (IST) 26 May 2025
मलयालम एक्टर फरहान फासिल का बर्थडे आज

फरहान फासिल एक इंडियम इंडस्ट्री के एक्टर हैं, जिनका जन्म 26 मई 1990 को हुआ था। वह मुख्य रूप से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उन्होंने साल 2014 की फिल्म नजान स्टीव लोपेज से अपने एक्टिंग के करियर की शुरुआत की थी। फरहान फेमस एक्टर फहाद फासिल के छोटे भाई हैं।

07:23 (IST) 26 May 2025
प्रीति जिंटा ने सेना की वीर पत्नियों के लिए दिए 1 करोड़ रुपये का दान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने भारतीय सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड के तहत आने वाली आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) को 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। यह योगदान उन्होंने हाल ही में शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दिया है, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। इस हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

First published on: May 26, 2025 07:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.