Drishyam 3 Release Date: साउथ स्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट बदल दी है. एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है. पहले ये फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. इस बीच कई फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट टाली. पहले यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से टकराने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने रिलीज पोस्टपोन कर डेट आगे बढ़ा दी. इसी तरह अब मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी पोस्टपोन हो गई है.
‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट टली
अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को लेकर एक्टर मोहनलाल ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए मोहनलाल ने लिखा, अतीत कभी चुप नहीं रहता… वह बस इंतजार करता है. जॉर्जकुट्टी आ रहा है, 21 मई 2026 को. #Drishyam3. दुनिया भर में रिलीज.
The past never stays silent…it only waits.
Georgekutty arrives, May 21st 2026.#Drishyam3 | Worldwide Release @jeethu4ever @antonypbvr @KumarMangat @jayantilalgada @AbhishekPathakk #MeenaSagar @aashirvadcine @PanoramaMovies @PenMovies @ram_rampagepix @Rajeshmenon1969… pic.twitter.com/2r8KCVe98U---विज्ञापन---— Mohanlal (@Mohanlal) March 23, 2026
इस वजह से टली ‘दृश्यम 3’
फिल्म की रिलीज डेट टालने के कारण को लेकर एक्टर ने कोई जानकारी नहीं दी हैं. वहीं माना जा रहा है कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण बढ़ते संघर्ष को देखते हुए फिल्मों के रिलीज आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे इसे ओवरसीज मार्केट में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जा सके. युद्ध के माहौल में ‘दृश्यम 3′ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज करना मेकर्स के लिए जोखिम भरा हो सकता है.
बता दें कि मोहलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी जॉर्जकुट्टी नाम के एक सीधे-सादे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनजाने में एक मर्डर केस में फंस जाता है. इस फिल्म के अबतक दो पार्ट आ चुके हैं और अब ‘दृश्यम 3′ की तैयारी है. दृश्यम फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. ऐसे में मेकर्स को ‘दृश्यम 3’ से काफी उमीदें हैं.