Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara का 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस कब्जा, Dhadak 2 और Son of Sardar 2 का नीचे गिरा ग्राफ

Box Office Report: 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। वहीं, 'सैराया' 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। चलिए जानते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Box Office Report (1)

Box Office Report: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। लेकिन ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ की कमाई का ग्राफ और नीचे गिर गया। वहीं, अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैराया’ 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चलिए जानते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ की रफ्तार पड़ी धीमी

अपनी एडवांस बुकिंग के लिए चर्चा में आई अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने छठे दिन 1.65 करोड़ का बिजनेस किया है। इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 9.49% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.43%, दोपहर के शो में 9.32%, शाम के शो में 9.59%, और रात के शो में 13.62% रहे। फिल्म ने अब तक सिर्फ 31.50 करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

सिमट गई ‘धड़क 2’

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ के ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर बज बना था, वह सब फिल्म की रिलीज के बाद हवा हो गया। फिल्म की रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 15.40 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 13.05% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.85%, दोपहर के शो में 14.22%, शाम के शो में 13.17%, और रात के शो में 15.97% रही।

यब भी पढ़ें: दीपवीर की शादी पर बड़ा खुलासा, रणवीर की मेहंदी डिजाइन में दीपिका के साथ ये औरतें भी शामिल

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का कब्जा

वहीं, दूसरी ओर अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार 20 दिन से कमाई कर रही है। फिल्म ने 20वें दिन 2 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ ‘सैयारा’ ने अजय देवगन और सिद्धांत की नई रिलीज फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अब तक कुल बॉक्स ऑफिस पर 306.60 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही ‘सैयारा’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

First published on: Aug 07, 2025 07:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola