Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान को थी सोनू सूद से इनसिक्योरिटी, ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने किया खुलासा

Abhinav Kashyap On Salman Khan Being Insecure of Sonu Sood: अभिनव कश्यप की फिल्म 'दबंग' को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं. डायरेक्टर ने कास्ट के साथ हुए इंटरेक्शन को याद करते हुए किया बड़ा खुलासा, कहा सलमान खान को थी इनसिक्योरिटी.

---विज्ञापन---

Abhinav Kashyap On Salman Khan Being Insecure of Sonu Sood
सलमान खान को थी सोनू सूद से इनसिक्योरिटी? (photo source- social media)

Abhinav Kashyap On Salman Khan Being Insecure of Sonu Sood: अनुराग कश्यप के भाई, अभिनव कश्यप को पहचान साल 2010 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ से मिली थी. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके और सलमान खान के बीच अनबन शुरू हो गई थी. जिसकी वजह से उन्हें फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट से बाहर कर दिया गया था. हाल में हुए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने बातचीत के दौरान सलमान खान को गुंडा कहकर बुलाया और यह भी कहा कि वह सोनू सूद को लेकर इनसिक्योर महसूस किया करते थे. आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

सोनू सूद से इनसिक्योर थे सलमान?

अभिनव ने बताया कि फिल्म में विलेन की कास्टिंग की बात चली तो उन्होंने सबसे पहले सोनू सूद का नाम ऑफर किया था, क्योंकि उन्हें चुलबुल पांडे के लिए एक दमदार विलेन चाहिए था. सोनू उनके पुराने दोस्त थे और पहले भी उन्होंने मणि रत्नम की फिल्म ‘युवा’ में कास्ट होने के लिए सोनू में मदद की थी.अभिनव चाहते थे कि सोनू इस रोल को निभाए, क्योंकि उन्हें सलमान से ज्यादा ताकतवर विलेन चाहिए था और उन्हें पता था कि सोनू की बॉडी इस रोल के लिए काफी फिट है.

---विज्ञापन---

हालांकि, सलमान इस बात से खुश नहीं थे और सोनू की फिट बॉडी की वजह से इनसिक्योर हो रहे थे. इस मामले में कटरीना कैफ ने अभिनव की मदद की और सलमान को सोनू सूद को कास्ट करने के लिए राजी किया.

सोनाक्षी सिन्हा की कास्टिंग पर क्या बोलें?

अभिनव कश्यप ने यह भी बताया कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की कास्टिंग उनके बिना की गई थी, सलमान खान और उनके भाइयों ने यह फैसला लिया था. लेकिन इसके बावजूद उनका सोनाक्षी के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा. दबंग हिट होने के बावजूद उन्हें इसके दूसरे और तीसरे पार्ट में शामिल नहीं किया गया, जिस वजह से वह अक्सर सलमान और उनके परिवार से नाराजगी जाहिर करते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2025 12:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola