Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Criminal Justice 4 समेत OTT पर देखें 5 कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

Criminal Justice Season 4: क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 आ चुका है और इसे लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर माधव मिश्रा बनकर छा गए हैं। अगर आपको भी इस तरह कानूनी दांव पेच वाली सीरीज देखना पसंद है, तो आप इस सीरीज के साथ ओटीटी की इन 5 सीरीज को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

the criminal justice 4
the criminal justice 4

Criminal Justice Season 4:  जियो हॉटस्टार की मोस्ट पॉपुलर कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का सीजन 4 आज स्ट्रीम हो गया है। एक्टर पंकज त्रिपाठी की इस सीरीज के 3 ही एपिसोड आए हैं, जिस बात से फैंस थोड़ा नाराज हो गए हैं। थ्रिलर और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अगर आपको इस तरह की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज देखना पसंद है, तो हम आपको 5 कोर्ट ड्रामा वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड आराम से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Bigg Boss 19 मेकर्स ने इस इंफ्लुएंसर को किया अप्रोच! प्राइवेट वीडियो हुआ था वायरल

---विज्ञापन---

Criminal Justice

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं और पहले के तीनों सीजन को ही दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। ‘क्रिमिनल जस्टिस’ 1 से 3 तक अलग-अलग केस देखने को मिले हैं, जिन्हें वकील माधव मिश्रा के रोल में सुलझाते दिखे थे।

---विज्ञापन---

Maamla Legal Hai

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मामला लीगल है’ भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें रवि किशन वकील बने हैं। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आने वाला है, जिसका कल ही ऐलान हुआ है। ‘मामला लीगल है’ एक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें एक से बढ़कर एक फनी सीन्स मौजूद हैं।

---विज्ञापन---

The Trial

द ट्रायल एक जियो हॉटस्टार पर मौजूद है, इस कहानी में नोयोनिका सेनगुप्ता  के रोल में काजोल नजर आई हैं। स्टोरी में दिखाया गया है कि कैसे नोयोनिका का पति एक सेक्स स्कैंडल में फंस जाता है और जेल में बंद है। ऐसे में अपने पति के लिए नोयोनिका वकालत की प्रैक्टिस करने लगती है।

---विज्ञापन---

Guilty Minds

श्रिया पिलगांवकर और वरुण मित्रा स्टारर ‘गिल्टी माइंड्स’ अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर है, जिसमें हर एपिसोड में एक नया केस देखने को मिलता है, जिसमें कभी टेक्नोलॉजी, कभी सेक्सुअल हैरेसमेंट तो कभी नैतिकता से जुड़े केस कोर्ट में आते हैं।

---विज्ञापन---

Illegal

जियो सिनेमा की इलीगल में  नेहा शर्मा, नीति सिंह, पियूष मिश्रा, अक्षय ओबेरॉय जैसे स्टार्स लीड रोल में है और इस सीरीज में हाई-प्रोफाइल केसों, पॉलिटिकल प्रेशर और पर्सनल कॉम्प्लिकेशन से जूझती एक वकील की कहानी को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर देखें ये 5 थ्रिलर मूवीज-सीरीज, Criminal Justice 4 तो आते ही बनी नंबर 1

---विज्ञापन---

 

First published on: May 29, 2025 06:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola