Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 मेकर्स ने इस इंफ्लुएंसर को किया अप्रोच! प्राइवेट वीडियो हुआ था वायरल

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं और अब तो शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। खबर आई है कि शो के मेकर्स ने चित्रांशी ध्यानी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया है, जिनका कैफे से एक वीडियो वायरल हो गया था।

---विज्ञापन---

bigg boss 19
bigg boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के जब आने की खबर सामने आई है, फैंस खुशी से झूम रहे हैं। बिग बॉस के सीजन 19 को भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं और इस सीजन के लिए मेकर्स ने अब स्टार्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। सलमान खान के शो के लिए पहले टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है। अब इस बीच खबर आई है कि 27 साल की फेमस इंफ्लुएंसर और सिंगर शो में नजर आ सकती है।

यह भी पढ़ें: MAA TRAILER: 2 मिनट 24 सेकेंड में खड़े हुए रोंगेटे, डर-सस्पेंस से भरी काजोल की फिल्म, पब्लिक को कैसा लगा ट्रेलर?

---विज्ञापन---

BB19 मेकर्स चित्रांशी ध्यानी को किया अप्रोच

बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के मेकर्स ने सोशल मीडिया की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और सिंगर चित्रांशी ध्यानी को अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि शो की टीम ऐसे ही उभरते इंटरनेट स्टार्स को शो में लाने का सोच रहे हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं चित्रांशी ध्यानी

चित्रांशी ध्यानी एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं,जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पॉपुलैरिटी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2021 में वेब सीरीज़ Brawl-The Battle Within में ‘सना’ का रोल निभाया था, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। सोशल मीडिया पर चित्रांशी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर अपनी मॉडलिंग की फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

---विज्ञापन---

एक वायरल वीडियो से हुई पॉपुलर

हाल ही में, चित्रांशी ध्यानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो एक कैफे में रोते हुए नजर आई थीं। अपने इस रोते हुए वीडियो की वजह से रातोंरात चित्रांशी पॉपुलर हो गई थीं और उनके फॉलोअर्स भी बढ़ गए थे। हालांकि उन्होंने इस वीडियो को बिना उनकी परमिशन के रिकॉर्ड और शेयर किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी और इसे उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन बताया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 5 महीने का बेटा, दोबारा प्रेग्नेंट हुईं ‘गोपी बहू’? प्रेग्नेंसी रूमर्स का देवोलीना ने बताया सच

First published on: May 29, 2025 05:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola